पकड़ी गई महिला पाकिस्तानी या अमेरिकी! अब मोबाइल व टैब खोलेंगे राज

पटना | बिहार के किशनगंज में नेपाल सीमा से पकड़ी गई महिला की पहचान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चकरघिन्नी हो गई हैं। वह पाकिस्तानी है या अमेरिकी,यह पता नहीं चल पा रहा है।पूछताछ में वह लगातार बरगलाती रही।फिलहाल उसे दोहरी नागरिकता के जुर्म में जेल भेज दिया गया है।

वह अपने दो नाम फरीदा मलिक और सना अख्तर बता रही है।वह खुद को पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिक बता रही है। उसे गुरुवार को अवैध दस्तावेजों से नेपाल में घुसने का प्रयास करते हुए सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने पकड़ा था।पूछताछ में उसने कभी भारत में अपना ससुराल बताया तो कभी ननिहाल।वह भारत में भाई के रहने की भी बात बताकर पुलिस को गुमराह कर रही है।

3 मोबाइल,1टैब,2 मेमोरी कार्ड खोलेंगे राज

उसके पास से बरामद तीन मोबाइल फोन, एक टैब और दो मेमोरी कार्ड जब्त किए गए हैं।अब उसके ये इलेक्ट्रानिक उपकरण उसकी पहचान, दो नामों की वजह और भारत आने का राज खोलेंगे।पूछताछ में अभद्र व बेरुखे व्यवहार तथा बरगलाने वाली बातों से उसके बारे में शंकाएं पैदा हो रही हैं।फिलहाल उसे दोहरी नागरिकता के आरोप में जेल भेजा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल के लाल बत्ती चौक पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर     |     बड़नगर-बदनावर हाईवे पर बने टोल नाके के कर्मचारियों ने महिलाओं और युवकों को पीटा, 5 गिरफ्तार     |     पत्नी ने पति की आंखों में दवाई डाली फिर बेडरूम में किलर को भेज बाहर उसकी मौत का इंतजार करने लगी     |     झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, 8 लोग झुलसे, हालत गंभीर     |     सफेद धुएं के बीच दूल्हा-दुल्हन की हुई रॉयल एंट्री, पास में खड़ी बच्ची की सिकुड़ने लगी नसें, स्मोक से मौत     |     जीजा-साली रोज मना रहे थे रंगरेलियां, पति जान गया राज तो… डेढ़ साल बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री     |     सीजफायर के बाद अब बयान से पलट रही है पाकिस्तानी सेना, भारत के DGMO खोल चुके हैं पोल-पट्टी     |     योगी आदित्यनाथ ने जो दावा किया वो पाकिस्तान की सेना ने भी माना, पता चल गई ब्रह्मोस की ताकत     |     वाह रे पाकिस्तान! दहशगर्दी के मुखिया को बता रहा था मासूम मौलवी? भारत ने कर दिया बेपर्दा- सामने आया आतंकी का चिट्ठा     |     बर्थडे पार्टी में महिला को पिलाया ‘नशीला जाम’, पीते ही खो बैठी सुध-बुध, होश आते ही लगी चिल्लाने     |