भारत जोड़ो यात्रा: मप्र में कांग्रेस चल रही सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड

20 नवंबर को मप्र में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी ओंकारेश्व व महाकाल के दर्शन करेंगे, मां नर्मदा की पूजा करेंगे

भोपाल। सितंबर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पूरी कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा मय है। मप्र कांग्रेस भी इससे अछूती नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसे देखते हुए मप्र कांग्रेस व्यापक स्तर पर यात्रा की तैयारियां कर रही है। मप्र कांग्रेस को अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा से काफी उम्मीद है। यही वजह है कि कांग्रेस प्रदेश में यात्रा को सफल बनाने पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा के हिंदुत्व की काट के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड खेल रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी खंडवा जिले में ओंकारेश्वर और उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे। राहुल गांधी की मां नर्मदा का पूजन कर नर्मदा आरती में शामिल होंगे और यात्रा में साधु-संत भी राहुल गांधी के साथ चलेंगे। इसके जरिए कांग्रेस हिंदुओं को संदेश देना चाहती है कि वह हिंदू विरोधी पार्टी नहीं है। इसका कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है और नेताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पूरे प्रदेश में यात्रा को लोकप्रिय बनाने के लिए इसे भव्य रूप दिया जा रहा है।

यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। योजना एवं समन्वय की जिम्मेदारी सुरेश पचौरी को और प्रशासन, सुरक्षा एवं पुलिस समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. गोविंद सिंह को सौंपी गई है। स्वागत कार्यक्रम एवं बुरहानपुर, खंडवा एवं खरगोन यात्रा का समन्वय अरुण यादव और उप यात्राओं का समन्वय अजय सिंह करेंगे। जन सहभागिता (मोबिलाइज़ेशन) एवं महू में भोजन एवं कार्यक्रम समन्वय जीतू पटवारी (प्रभारी) कौर प्रदीप अहीरवार (सह-प्रभारी), इंदौर कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी महेंद्र जोशी और उज्जैन यात्रा एवं आम सभा समन्वय की जिम्मेदारी शोभा ओझा, सज्जन सिंह वर्मा एवं उज्जैन संभाग के समस्त विधायकों को दी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समन्वय मुकेश नायक, लॉजिस्टिक व्यवस्था विशाल पटेल एवं संजय शर्मा, भोजन व्यवस्था (भारत यात्री एवं विशेष अतिथि) संजय शुक्ला एवं नीरज दीक्षित संभालेंगे। नागरिक, सामाजिक संगठन एवं स्वयंसेवी संगठन समन्वय का काम संटी दीक्षित एवं मीनाक्षी नटराजन व प्रचार प्रसार का काम अशोक सिंह संभालेंगे।कांग्रेस निकाल रही 17 उप यात्राएंप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 8 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा को पूरे प्रदेश से कनेक्ट करने के लिए प्रदेश में 17 उपयात्राएं निकाली जा रही हैं। ये उप यात्राएं अलग-अलग स्थानों पर भारत जोड़ो यात्रा के रूट में शामिल होंगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |