शुजालपुर क्षेत्र की 7 ग्राम पंचायतों से ई-रिक्शा वाहनों से कचरा एकत्रित होगा

शुजालपुर क्षेत्र की 7 ग्राम पंचायतों से ई-रिक्शा वाहनों से कचरा एकत्रित होगा
—शाजापुर–
राज्यमंत्री श्री परमार ने ई-रिक्शा वाहन को दिखाई हरी झंडी
——
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन के कार्य को लेकर जनपद पंचायत शुजालपुर की 7 ग्राम पंचायतों अवंतिपुर बड़ोदिया,मोरटा केवड़ी , हड़लयकला एवं चाकरोद में 4 ई-रिक्शा वाहनों से कचरा एकत्रित किया जायेगा। इन ई-रिक्शा वाहनों को आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री Inder Singh Parmar ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर 13 दिव्यांगजनों को ट्राय साईकल भी प्रदान की।

स्वच्छ भारत मिशन के प्रथम चरण में शौचालय निर्माण को लेकर कार्य हुए थे। द्वितीय चरण में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। इसी चरण में गांव में कचरे का पृथक्करण और जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया से ग्रामीण जनों को अवगत कराने के उद्देश्य से पंचायतों में कार्य किए जा रहे हैं। इन ग्राम पंचायतों में ई- रिक्शा के माध्यम से शुरुआती चरण में मोहल्ले से शुरुआत कर पूरे ग्राम को घर-घर कचरा कलेक्शन से चिन्हित किया जाएगा। जनपद सीईओ श्री नितिन भट्ट ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा अनुमोदन और शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता कर लगाते हुए व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। जनपद शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुश्री आशा मालवीय, एडीओ, पीसीओ सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |