बॉलीवुड सिंगर के कार्यक्रम की केंद्रीय मंत्री से शिकायत, रायपुर में AIIMS अस्पताल के पास आधी रात किया था परफॉर्म

रायपुर: सिंगर मोहित चौहान ने रायपुर एम्स के कार्यक्रम में परफॉर्म किया।रायपुर AIIMS के कॉलेज में हुआ इवेंट अब विवादों के घेरे में है। आयोजकों पर इल्जाम है कि वो रात के 1 बजे तक तेज आवाज में DJ का शोर मचाते रहे, हुल्लड़ होता रहा। न आयोजकों ने अपनी जिम्मेदारी समझी न पुलिस ने कार्यक्रम को आधी रात रुकवाया। अस्पताल और आस-पास रहने वाले लोग इस शोर से परेशान होते रहे। तीन दिनों के कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान भी परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। लोगों ने देर रात कार्यक्रम की वजह से हो रहे शोर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अब इस मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री से की गई है।आयोजकों पर ध्वनि प्रदूषण करने का आरोप है।दरअसल ओरियाना 2022 नाम का कार्यक्रम AIIMS में किया गया। ये हर साल यहां के कॉलेज में होने वाला कल्चरल इवेंट होता है। इसे जुनियर डॉक्टर्स ही ऑर्गनाइज करते हैं। कार्यक्रम के तहत दिनभर क्रिएटिव प्रतियोगिताएं होती हैं। इसके बाद शाम को फैशन शो, कॉमेडी, सिंगिंग नाइट और रॉक बैंड की परफॉर्मेंस। अब विवाद इस बात का है कि आयोजन की आड़ में नियमों की धज्जियां उड़ाकर देर रात तक तेज म्यूजिक का शोर होता रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी मगर कोई मदद नहीं मिली।मंत्री को भेजा गया पत्र।अब केंद्रीय मंत्री से शिकायतइस पूरे मामले में नागरिक संघर्ष समिति की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को शिकायत भेजी गई है। इस शिकायत में ओरियाना कार्यक्रम में रात 1 बजे तक साइलेंट जोन एम्स अस्पताल के पास ध्वनि प्रदुषण करने की बात कही गई है। ये भी मांग की गई है कि ऐसे आयोजन को अनुमति देने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।कार्यक्रम में शर्ली सेठिया ने भी परफॉर्म किया था।नागरिक संघर्ष समिति के विश्वजीत मित्रा ने बताया कि एम्स ध्वनि प्रदुषण रेगुलेशन एंड कण्ट्रोल रूल 2000 के तहत साइलेंस जोन में आता है, जहंा पर रात 10 बजे के बाद ध्वनि का स्तर 40 डेसीबल से अधिक नहीं हाेना चाहिए 500 मीटर दूरी से बनाया गए एक वीडियो से प्रमाणित होता है कि वहां साउंड का लेवल 120 डेसीबल सेे अधिक था।कार्यक्रम में लड़के लडकियों ने देर रात DJ की धुन पर डांस किया पास ही अस्पताल है।FIR की मांगकेंद्रीय मंत्री से शिकायत में कहा गया है – महोदय, एम्स प्रबंंधन का कार्य मनोरंजन कराना नहीं है, वाे भी जनता के पैसे से। एम्स रायपुर में स्वस्थ लाभ ले रहे मरीजांे की शांति से साथ लगातार तीन दिन किया गया यह एक एेसा कृत्य है जिसके लिए निलंबन उचित सजा नहीं है। ध्वनि प्रदूषण से आस-पास के रहवासियाें, बुजुर्गो, बच्चो काे तकलीफ हुई सो अलग है। प्रशासनिक अधिकारी जिसने यह कार्यक्रम कराने की अनुमती दी थी उसे तत्काल बर्खास्त करें। अन्य लोगों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 तथा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत FIR की कार्रवाई करें।एम्स का अस्पताल कैम्पस।आयोजक ने धन्यवाद कहकर काट दिया फोनएम्स के विकास चौधरी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, रिपोर्टर सुमन पांडे ने इस मामले में आयोजक से बात करके उनका पक्ष जानना चाहा, क्या बात-चीत हुई पढ़िए-रिपोर्टर – क्या आप लोगों ने ही ओरियाना कार्यक्रम एम्स रायपुर में आयोजित किया था ?विकास – हां हमने ही किया था, कहिएरिपोर्टर – आपके कार्यक्रम की अनुमति कितने बजे तक कार्यक्रम करने की थी ?विकास – ये सब जानकारी मैं आपसे शेयर नहीं कर सकतारिपोर्टर – क्या आप लोगों के पास अनुमति थी ?विकास – हां अनुमति थी उसी हिसाब से कार्यक्रम हुआरिपोर्टर – नागरिक संघर्ष समिति ने केंद्रीय मंत्री से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत की है, देर रात तक कार्यक्रम के शोर से लोग परेशान होते रहेविकास – अच्छा ठीक है भाई साहब, धन्यवाद (इसके बाद विकास ने फोन कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया)कार्यक्रम में जुटी भीड़।हजारों लोगों की जुटी थी भीड़AIIMS के कार्यक्रम ओरियाना मंे दो हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी थी। बड़े से एरिया में हाइ लेवल साउंड सिस्टम लगाया गया वैसा ही जैसे बड़े-बड़े कॉन्सर्ट्स में होता है। इसी के बीच सिंगर मोहित चौहान ने साड्डा हक नादां परिंदे जैसे अपने फेमस गाने गाए, कार्यक्रम में माैजूद लोगांे के लिए ये अनुभव सुरीला रहा मगर अस्पताल और आस-पास के रहवासी देर रात तक शोर झेलते रहे। अब कार्रवाई की मांग की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |