सोसायटियों में उर्वरकों के स्टाक का प्रदर्शन करवाएं,कलेक्टर श्री जैन ने आज दो सोसायटियों का आकस्मिक निरीक्षण का उर्वरकों के वितरण की व्यवस्था देखी

शाजापुर
—
सोसायटियों में उर्वरकों के भण्डारण, वितरण, मूल्य एवं शेष स्टॉक का प्रदर्शन सूचना पटल पर करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज शाजापुर क्षेत्र के ग्राम मोरटा एवं गुलाना की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान दिये। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, डीएमओ श्री प्रवीण रघुवंशी, सीसीबी प्रबंधक श्री एनके गुप्ता भी उपस्थित थे।

सोसायटियों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने सर्वप्रथम गोदामों का निरीक्षण कर उर्वरकों के भण्डारण की जानकारी ली। भण्डारण एवं रिकार्ड में स्टॉक में अंतर दिखने पर कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिस दिन उर्वरक प्राप्त होते है, उसी दिन उसके आरओ एवं डिमांड ड्राफ्ट विपणन संघ को भेजें। सोसायटी स्तर पर स्टॉक का नियमित रखरखाव करें। किसानों को उर्वरकों के वितरण में एकरूपता रखें। कलेक्टर ने सभी प्रबंधकों को पीओएस मशीन हमेशा दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। साथ ही तहसीलदारों को भी निर्देश दिये कि वे सोसायटियों में उर्वरकों के वितरण की निगरानी करते रहें।

इस अवसर पर उपस्थित किसानों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने अवगत कराया कि जितना भी उर्वरक रैक से आता है, उसका 70 प्रतिशत समितियों को तथा 30 प्रतिशत निजी क्षेत्र में दिया जाता है। कलेक्टर ने किसानों को बताया कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, सभी को उर्वरक पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। गुलाना में तहसीलदार श्री राजाराम करजरे तथा नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने भी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |