दो ब्‍यूटी क्‍वीन्‍स ने रचाई आपस में शादी

ब्‍यूनस आयर्स । पूर्व मिस अर्जेंटीना मारियाना वारेला और प्‍यूर्टो रिको फाबिओला वैलेंटाइन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर फोटोग्राफ शेयर कर शादी की खबर दी। दोनों की मुलाकात साल 2020 में थाइलैंड में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के दौरान हुई थी। उस समय दोनों अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्‍व कर रही थीं। दोनों ही टॉप 10 में रही थीं और इस कॉम्‍पटीशन के बाद भी दोनों संपर्क में रहीं।
सोशल मीडिया पोस्‍ट्स देखने से पता लगता है कि दोनों ही काफी करीबी दोस्‍त रहीं हैं। लेकिन इनके फैंस को इस बारे में कुछ नहीं मालूम था और दोनों चुपचाप एक-दूसरे को डेट कर रही थीं। दोनों ने इंस्‍टाग्राम पर ऐसी रील पोस्‍ट की है जो उनके इस सबसे प्‍यारे मोमेंट को बयां करती है। कैंडल लाइट डिनर, शैंपेन शेयरिंग के बीच गोल्‍डन और सिल्‍वर रंग के गुब्‍बारों के साथ दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज किया था। इस मौके से जुड़ी रील भी इन्‍होंने शेयर की हुई है। इन गुब्‍बारों पर लिखा था, ‘मैरी मी।’ एक फोटो से पता लगता है कि 28 अक्‍टूबर को दोनों ने शादी कर ली है। शादी प्‍यूर्टो रिको के सैन जुआन में हुई है। फोटो में जो कैप्‍शन है वह स्‍पेनिश भाषा में हैं।
इसमें लिखा है, ‘अपनी रिलेशनशिप को प्राइवेट रखने के बाद हम अपने इस खास दिन के लिए दरवाजे खोल दिये हैं।’ दोनों की शादी पर कई सेलिब्रिटीज और पूर्व ब्‍यूटी क्‍वींस ने दोनों को बधाईयां दी हैं। 20 सेकेंड के एक वीडियो में दोनों ने अपनी कई ऐसी फोटोग्राफ्स पोस्‍ट की हैं जिनमें वो साथ ट्रैवल करती हुई नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में मैरिज प्रपोजल और अंगूठियों की भी फोटोग्राफ है। दोनों के साथ कॉम्‍पटीशन में शामिल होने वाली अबेना एपिया ने बधाई दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |