मुख्यमंत्री बघेल हुए नाराज कहा-महतारी का विरोध छत्तीसगढ़ के लोगों का विरोध, BJP नेता नबीन ने दिया था बयान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब नई सियासी बहस में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को लेकर हुई सियासी बयानबाजी ने बवाल का रूप ले लिया है। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन के बयान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी सामने आई है। उन्होंने भाजपा वालों को लुटेरा और छत्तीसगढ़ के लोगों का शोषण करने वाला और महतारी का अपमान करने वाला बताया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नितिन नबीन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- क्या छत्तीसगढ़ भारत से बाहर है ? हर प्रदेश का अपना गौरव होता है, अपनी संस्कृति होती है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति रायपुर में लगी है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश में लगेगी। हम लोग छत्तीसगढ़ को महतारी यानी मां के रूप में देखते हैं। जैसे भारत माता वैसे हमारे लिए छत्तीसगढ़ माता है। उसी का नारा लगाते हैं और पूजा भी करते हैं।सीएम ने आगे कहा कि यह छत्तीसगढ़ है, जो भारत माता की दुलारिन बेटी है। जिस प्रकार से हम भारत माता का सम्मान करते हैं। छत्तीसगढ़ हमारी माता है, अब ये लोग (भाजपा नेतागण) उसका विरोध कर रहे हैं तो ये छत्तीसगढ़ के लोगों का विरोध है। भाजपा 15 साल यहां सत्ता में रही कभी यहां की भाषा, संस्कृति को बढ़ाने का काम नहीं किया। आज 42 जनजातियां यहां रहती हैं कभी इनकी सुध नहीं ली, आज हम अपनी संस्कृति बढ़ा रहे हैं तो तकलीफ हो रही है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा- भाजपा ने 15 साल लूटने और शोषण का काम किया। अब जोग लोग लागे हैं अधिकार समझ रहे हैं सारे कलाकार बोल रहे छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया तो इनके पेट में तकलीफ हो रही है। हमें छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व है। नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी महतारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ये था बयान जिसपर बवालभाजपा के छत्तीसगढ़ संगठन के सह प्रभारी नीतिन नबीन ने रायपुर में मीडिया से बात की थी। उन्होंने पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा और छत्तीसगढ़ियावाद के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- हम भारतीयतावाद की बात करते हैं। मूर्ति लगाने से क्या फायदा जब प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो मूर्ति लगाने से क्या होगा।कांग्रेस शराबबंदी का वादा करके मुकर गई । छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को किसी ने साकार किया है तो वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया है। बाकि लोग अपनी राजनीति कर रहे हैं। महिलाओं के उत्पीड़न से लेकर शराबबंदी तक सारे मुद्दों पर कांग्रेस फेल है । इसे लेकर महिलाओं के मन में आक्रोश है। इन सारे विषयों पर महिला मोर्चा ने सरकार को घेरने की योजना बनाई है ।रायपुर के बाद अब पूरे प्रदेश में प्रतिमामुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कलेक्टोरेट चौक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं लगाने का फैसला किया गया है। रायपुर में लगी 11 फुट ऊंची एवं 1200 किलो वजन की इस कांस्य प्रतिमा का निर्माण भिलाई निवासी पद्मश्री जे.एम. नेल्सन ने किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |