Smuggling : हेरोइन व शराब तस्करी में दाे महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर की गई नाकाबंदी के दौरान दो महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से हेराेइन व अवैध शराब बरामद हुई। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। पुलिस की एंटी नारकाेटिक सेल टीम ने बस्ती अब्दुल्ला पुर के बलराज गिल गेट के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को 105 ग्राम हेराेइन के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना माडल टाउन में केस दर्ज किया गया। एसआइ तमन्ना देवी ने बताया कि उसकी पहचान बस्ती अब्दुल्ला पुर के फौजी मोहल्ला निवासी सौरव के रूप में हुई।पुलिस की एंटी नारकाेटिक सेल टीम ने ईशर नगर इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान कार सवार को 20 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया।
एसआई मोहन सिंह ने बताया कि उसकी पहचान ईशर नगर निवासी कंवलजीत सिंह के रूप में हुई। थाना लाडोवाल पुलिस ने गांव फतेहपुर गुजरां में की गई नाकाबंदी के दौरान एक महिला को 50 ग्राम हेराेइन के साथ गिरफ्तार किया।एएसआइ वरिंदर पाल ने बताया कि आराेपित की पहचान गांव तलवंडी कलां निवासी मनीषा के रूप में हुई।थाना टिब्बा पुलिस ने टिब्बा रोड के गोपाल नगर चौक पर की गई नाकाबंदी के दौरान कार सवार को 50 ग्राम हेराेइन के साथ गिरफ्तार किया। आराेपित उसकी पहचान फिरोजपुर के गांव मलेवाली निवासी अमरदीप सिंह के रूप में हुई।थाना शिमला पुरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरोटा रोड स्थित करियाना दुकान की आढ़ में शराब तस्करी कर रही महिला को गिरफ्तार किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |