गौतम विज से छिना कैप्टेंसी का ताज

बिग बॉस 16 इन दिनों सबसे इंट्रेस्टिंग मोड़ पर है।शो में गौतम विज की कैप्टेंसी पर उठे सवाल और इसे लेकर हो रही लड़ाइयों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है।उनके कैप्टन बनने पर सबको आपत्ति हुई क्योंकि घर का लीडर बनने के लिए गौतम ने पूरे राशन का बलिदान दे दिया।ऐसे में उन्हें कंटेस्टेंट्स की तगड़ी नाराजगी झेलनी पड़ी, जिसका नतीजा ये निकला कि उनके सिर का ताज अब छीन लिया गया है। बिग बॉस के ऑफिशियल पेज पर नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें एक्स कैप्टन्स नेकस्ट कैप्टन के लिए वोटिंग कर रहे हैं।

कैप्टन बनने के लिए भिड़े कंटेस्टेंट्स

बीते कुछ दिनों में देखा गया कि गौतम विज को साजिद खान ने जमकर लताड़ लगाई थी। कैप्टेंसी के लिए राशन का बलिदान देने से नाराज साजिद ने उन्हें खुलकर गाली भी दी थी। बिग बॉस के घर में इतना गंदा माहौल देखे जाने के बाद यह तय किया गया कि कैप्टन को बदल दिया जाए। इसलिए कंटेस्टेंट्स ने अपनी पसंद अनुसार, नए कैप्टन का नाम सुझाया है। जारी किए गए प्रोमो में निम्रित कौर आहलुवालिया,शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और यहां तक कि गौतम विज ने भी नए कैप्टन के लिए सहमति दी है।

शालीन और गौतम में झगड़ा

इस प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि टीना कैप्टेंसी के लिए गौतम विज को मनाती दिखाई दीं, तो वहीं अब्दु भी अपनी गद्दी के लिए निम्रित को मनाने पहुंचे। गौतम ने टीना की बात न मानकर उन पर तंज कसा,जो शालीन को चुभ गया। गौतम ने कहा, ‘टीना अपने मुद्दों पर खुद सामने आएं,न कि वह किसी और का साथ लें।’ इस पर चिढ़े शालीन ने गौतम को गाली देकर गर्म माहौल को और गर्म कर दिया।

कैप्टन चुने गए अब्दू

मनोरंजन के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि घर का नया कैप्टन अब्दू राजिक को चुना गया है। मिस्टर खबरी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अब्दू के कैप्टन चुने जाने की जानकारी शेयर की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |