IBPS मे ऑफिसर के पदों पर निकली,  इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने सरकारी बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 710 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स IBPS की आधिकारिक वेबसाइट https://ibps.in/ पर जाकर 21 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर- 516 पद
मार्केटिंग ऑफिसर-100 पद
आईटी ऑफिसर- 44 पद
राजभाषा अधिकारी- 25 पद
लॉ ऑफिसर-10 पद
एचआर/पर्सनल ऑफिसर-15 पद

इन बैंकों में मिलेगी पोस्टिंग
IBPS द्वारा निकली गई भर्ती में सिलेक्ट होने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में पोस्टिंग दी जाएगी।

योग्यता
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर सिस्टम ऑपरेशन की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए।

आयु सीमा
IBPS द्वारा निकली गई भर्ती में अप्लाई करने के लिए जनरल कैंडिडेट की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। जहां तक आयु की गणना का सवाल है तो उसे 1 नवंबर 2022 के अनुसार के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।

फीस
स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स से 850 रुपए फीस वसूली जाएगी। जबकि एससी, एसटी कैंडिडेट्स से 175 रुपए फीस ली जाएगी।

सैलरी
IBPS PO में सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स की सैलरी बेसिक-पे 36,000 रुपए से शुरू होगी।

ऐसे करें अप्लाई

1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. होम पेज पर ‘Click here to apply online for common recruitment process पर क्लिक करें।
3. अब न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
4. इसके बाद वापस पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सब्मिट कर लॉग इन करें।
5. अब अपना एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
6. आवेदन फीस जमा करें।
6. आपका फॉर्म जमा हो जाएगा, इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |