मधुमक्खियों के खौफ, पिछले 3 दिनों में 15 लोगों पर किया हमला

कोरबा: जिले के आदिवासी बाहुल्य गांव नकटीखार में पिछले कुछ दिनों से मधुमक्खियों की दहशत बनी हुई है। मधुमक्खियां लोगों पर भी हमला कर रही हैं, जिससे गांव के लोग परेशान हैं।जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर नकटीखार गांव में लोग सड़क पर आग जलाकर रख रहे हैं, ताकि मधुमक्खियों से बचाव हो सके। लोगों ने बताया कि गांव के पास पेड़ पर मधुमक्खियों के कई छत्ते हैं। यहां बार-बार एक गिद्ध आता है और मधुमक्खियों के छत्ते को तोड़ देता है। ऐसे में जब मधुमक्खियां भी प्रतिक्रिया देती हैं, तो स्थिति भयावह हो जाती है। मधुमक्खियां लोगों पर भी हमला कर देती हैं।

मधुमक्खियों के हमले से पिछले 3 दिनों में करीब 15 लोग घायल हो चुके हैं। जैसे ही लोग घर से निकलते हैं, मधुमक्खियां उन पर हमला कर देती हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सोचना पड़ रहा है कि आखिर वे घर से बाहर कैसे निकलें कि मधुमक्खियों से बचे रहें। गांव में जगह-जगह धुआं किया जा रहा है, साथ ही लोग कंबल और हेलमेट पहनकर भी घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसके बावजूद भी उनका बचना मुश्किल हो रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |     राजधानी दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, चांदनी चौक और आईटीओ समेत इन जगहों पर खराब स्थिति     |