प्रदूषण बढ़ने के बाद गोपाल राय ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने का आग्रह किया

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने जनता से खास अपील की है। गोपाल राय ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम करें और निजी वाहनों से चलने से परहेज करें। 50 फीसदी प्रदूषण गाड़ियों की वजह से है।लोगों को पटाखा नहीं जलाना चाहिए।केंद्र सरकार, पंजाब सरकार को सपोर्ट नहीं कर रही है जिसकी वजह से वहां पराली जलाया जा रहा है, किसानों को यह बंद करना चाहिए।
गोपाल राय ने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या राजनीति के जरिये दूर नहीं की जा सकती।वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की योजना को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी लागू करने की जरूरत है।भाजपा अब किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रही है।बदला ना लें, उनका साथ दें।भाजपा को पराली जलाने के लिए किसानों को कोसना बंद करना चाहिए, वह कृषि कानूनों के खिलाफ हुए प्रदर्शनों की वजह से किसानों से नफरत करती है।
दिल्ली की हवा इतनी खराब हो गई है कि बुजुर्गों और बच्चों को दिल्ली की हवा में सांस लेने में तकलीफ होने लगी है।बुधवार को पूरी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 354 पहुंच गया है।जोकि बहुत खराब की श्रेणी में आता है।वहीं दिल्ली के लोधी रोड पर AQI 349 है,वह भी काफी खराब है।दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास तो AQI 387 और मथुरा रोड पर 388 तक चला गया है।ये भी बेहद खराब की श्रेणी में आता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |