आठ शक्तिशाली IED बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों ने आठ शक्तिशाली आईईडी बरामद किए हैं। टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की साझा कार्रवाई से नागरिकों व सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल कर दी गई।चाईबासा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रत्येक आईईडी बम करीब 2-2 किलो का था। इन्हें नक्सलियों ने पुलिस टीम व नागरिकों को निशाना बनाने के इरादे से फिट किया था। आठों आईईडी बमों को मौके पर ही निष्क्रिय या नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि नक्सली सुरक्षा बलों व आम लोगों को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश रच रहे हैं। ये बम सीपीआई माओवादी के नक्सलियों ने तैयार किए थे।चाईबासा पुलिस कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 174वीं बटालियन ने साझा तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान रेंगडा के उत्तर-पश्चिमी दिशा में पहाड़ी की तलहटी में तलाशी में श्रृंखलाबद्ध ढंग से लगाए गए आठ आईईडी बरामद कर  नष्ट किए गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

योगी आदित्यनाथ ने जो दावा किया वो पाकिस्तान की सेना ने भी माना, पता चल गई ब्रह्मोस की ताकत     |     वाह रे पाकिस्तान! दहशगर्दी के मुखिया को बता रहा था मासूम मौलवी? भारत ने कर दिया बेपर्दा- सामने आया आतंकी का चिट्ठा     |     बर्थडे पार्टी में महिला को पिलाया ‘नशीला जाम’, पीते ही खो बैठी सुध-बुध, होश आते ही लगी चिल्लाने     |     बिहार में राहुल गांधी का दलित कार्ड… हॉस्टल में छात्रों से संवाद तो एक्टिविस्ट्स के साथ देखेंगे फुले फिल्म     |     अंतिम सांस निकलने से पहले पहुंच गई पुलिस! जान बचाने के लिए तोड़ दिया घर, फांसी पर लटके युवक को बचाया     |     कुत्ते के गले में रस्सी बांधा, ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने डॉग को घसीटा; वायरल हुआ Video तो भड़के लोग     |     ‘ऐ जी! कार रोकिए ना…’, दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, फिर वहीं से कर गई ऐसा कांड, सदमे में आ गया दूल्हा     |     1400 पन्नों में लिखा है मुस्कान-साहिल का हर राज, पुलिस कोर्ट को देगी सबूत, 16 गवाह बताएंगे सौरभ मर्डर केस की कहानी     |     मॉडल गर्लफ्रेंड, टीचर बीवी और 10 लाख की सुपारी… दिल्ली के सुनीता हत्याकांड में 7 साल बाद आया फैसला     |     आंधी-बारिश… दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, UP-बिहार में लू, जानें 8 राज्यों का मौसम     |