बिजली बंद करने पर ऑपरेटर से की मारपीट, 4 गिरफ्तार

शिवपुरी: अकसर बिजली सप्लाई चालू करने को लेकर आमजन और बिजलीं कर्मचारियों के बीच विवाद होता रहता है, कई बार मारपीट भी होती है। लेकिन शिवपुरी जिले के सर्वोच्च थाना क्षेत्र के भैसाना गांव में कुछ लोगों ने बिजली फीडर के ऑपरेटर को बिजली बंद कराने को लेकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने सरस्वत थाना में कराई थी। थाने में शिकायात के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार एक रोज पूर्व सिरसौद थाना क्षेत्र के भैसाना गांव में 33/11 के.व्ही. बिजलीं फीडर पर तैनात बिजलीं फीडर के ऑपरेटर बलबंत कुशवाह के साथ गांव के निवासी भूरा रावत, मंगल रावत, चंदन रावत एवं उनके पिता विजय सिंह रावत ने अभद्रता करते हुए ऑपरेट वलबन्त के साथ मारपीट कर दी।इसकी शिकायत बलबंत ने सिरसौद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है सिरसौद थाना पुलिस द्वारा ऑपरेटर की शिकायत पर से आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है जहां चारों आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया। जहां महाप्रबंधक वृत्त शिवपुरी द्वारा आरोपियों की जमानत के विरूद्ध आपत्ति लगाई गई जिसको न्यायालय द्वारा स्वीकारते हुए अरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |