मूंडियाखेड़ा में चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई; सुरक्षा की गुहार लगाई

नारनौल: पंचायत चुनाव में अपनी सुरक्षा को लेकर डीसी कार्यालय के अधीक्षक को ज्ञापन देता प्रत्याशी।हरियाणा के नारनौल में पंचायत चुनाव में अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर मूंडियाखेड़ा गांव की पंचायत में सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी महेंद्र सिंह उर्फ पवन मास्टर ने जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्रगढ़ और एसपी नारनौल कार्यालय के अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। महेंद्र उर्फ पवन मास्टर ने ज्ञापन के माध्यम से अपने परिवार को पंचायत चुनाव में विरोधी पक्ष से जान का खतरा बताया है।उन्होंने ज्ञापन में बताया कि तीन दिन पूर्व भी उनके गांव में हुए जिला पार्षद चुनाव में पोलिंग बूथ के बाहर लड़ाई झगड़ा हुआ है और सरपंची के चुनाव में उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी विरोधी पक्ष ने दी है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में शांतिपूर्ण और वोटरों को बिना भयमुक्त मतदान कराने के लिए उन्होंने पहले भी एक ज्ञापन राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा पंचकुला को भेजा था।उनके बाद डीसी और एसपी नारनौल को राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की ओर से एक पत्र जिला के दोनों अधिकारियों को प्राप्त हो चुका है। उन्होंने चुनाव के दौरान घोषित अति संवेदनशील गांव मूंडियाखेड़ा में बुधवार 2 नवंबर को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में उनकी तथा उनके परिवार की सुरक्षा करने की मांग के साथ पुलिस सुरक्षा की माग की है, वहीं पंचायत चुनाव में गांव मुंडियाखेडा में विशेष पुलिस फोर्स और अर्ध सैनिक बल तैनात करने की मांग की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |