चुनाव निशान बदलने पर हुआ हंगामा, पहुंचे BDPO कार्यालय

करनाल: चुनाव चिंह बदलने पर कार्यालय में पहुंच कर हंगामा करते उम्मीदवार।हरियाणा के जिले करनाल के नीलोखेड़ी ब्लॉक में सरपंच पद का इलेक्शन लड़ रहे उम्मीदवारों के सामने प्रशासन ने एक नई परेशानी खड़ी कर दी है। जिसके चलते सरपंच पद के उम्मीदवारों ने BDPO कार्यालय में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। दरअसल, 31 अक्तूबर को पंचायतीराज चुनावों के उम्मीदवारों को चुनाव निशान वितरित किए गए थे। जिसके बाद उम्मीदवारों ने अपने बैनर, पोस्टर व अन्य चुनाव प्रचार सामग्री को छपवा लिया और अपने चुनाव चिन्ह का सभी तरफ प्रचार भी कर दिया, लेकिन रात को ही प्रशासन ने उम्मीदवारों के चुनाव चिन्हों को बदल दिया।BDPO कार्यालय में मौजूद उम्मीदवार।जिसके पास नलके का निशान था उसको कोई और निशान दे दिया गया है और जिसके पास कार का निशान था उसे कुछ और चिन्ह आबंटित किया गया है। ऐसे में सरपंच पद के उम्मीदवारों में प्रशासन के प्रति रोष उत्पन्न हो गया और वे नीलोखेड़ी के BDPO कार्यालय में पहुंच गए और जोरदार हंगामा किया।पधाना से आए सरपंच पद के उम्मीदवारों ने बताया कि कल प्रशासन ने BDPO कार्यालय में चुनाव चिन्ह दिए थे, उन्होंने चुनाव चिन्ह के हिसाब से ही अपना चुनाव प्रचार सामग्री को प्रिंट करवा दिया, लेकिन अब प्रशासन कह रहा है कि उनके चुनाव चिन्ह बदल दिए गए है।हंगामें के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी।ऐसे में उनका बड़ा नुकसान हो गया है, जो चुनाव चिन्ह उन्हें मिला है वहीं चुनाव चिन्ह किसी ओर उम्मीदवार को भी दिया गया है। ऐसे में एक बड़ा कंफ्यूजन खड़ा हो गया है। या तो प्रशासन इसका हल निकाले अथवा उनको जो चुनाव चिन्ह दिए गए है, वहीं उनके पास रहने थे। जब अधिकारियों से बात की जाती है तो वे कोई टेक्निकल दिक्कत बता रहे है। ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही का खामियाजा उम्मीदवारों को भुगतना पड़ रहा है।हंगामा करते उम्मीदवार।सरपंच पद के उम्मीदवारों के हंगामे की खबर सुनकर प्रशासनिक अधिकारी भी BDPO कार्यालय में पहुंच गए और सरपंच पद के उम्मीदवारों की परेशानी को दूर किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |