विरोध पर प्रधान और ग्रामीणों के साथ मारपीट, दोनों पक्षों के 3-3 लोग हिरासत में

उन्नाव: पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले प्रधान की जमीन पर कब्जे की नियत से कुछ दबंग असलहों से लैस होकर पहुंचे। दबंग खेत में बने पक्के कोठरी में तोड़फोड़ करने लगे। प्रधान ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने फायर झोंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है। दबंगई का वीडियो सामने आया है।मंगतखेड़ा पंचायत के प्रधान मनोज दुबे ने बताया कि तौरा गांव निवासी योगेन्द्र प्रताप सिंह, अपने भाई ज्ञानेन्द्र सिंह, गौरव प्रताप सिंह, खरगीखेडा के डिम्पी सिंह, गंगा बिशुन और उनके पुत्र पिंटू और अनुपम सहित 10-15 अज्ञात लोगों के साथ मेरे खेत पर बने मकान पर पहुंचा। सभी असलहे, धारदार हथियार से लैश थे। खेत पर पहुंचते ही आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।उन्नाव में जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई। इस दौरान खेत पर बने घर में तोड़फोड़ भी की गई।दबंगों ने ग्रामीणों के साथ भी की मारपीटमनोज ने बताया कि जब मैंने विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट की। प्रधान का आरोप हैं कि जब अन्य लोग गांव के दौड़कर आए तो दबंगों ने मेरे पर असलहा लगा उनको रोका और फायर भी की, लेकिन मैं बाल-बाल बच गया। मामला बढ़ता देख आस पास लोग भी आ गए। विरोध पर विनोद पासी और सियाराम रावत को भी पीटा। रामजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।एक गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफरमंगतखेड़ा चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनके सामने भी दबंग तोड़फोड़ व मारपीट करते रहे। ग्रामीणों की संख्या बढ़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दबंग असलहा लहराते हुए भाग गए। मारपीट मे रामजी को गंभीर चोटें आई हैं। उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लियादूसरे पक्ष के गौरव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की अपनी खरीदी हुई जमीन पर नाप कराने गया था। जहां मनोज दुबे ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। इसमें पप्पू और प्रदीप घायल हो गए। पुलिस ने मनोज दुबे और गौरव सिंह सहित दोनों पक्षों से 3-3 लोगों को हिरासत मे ले लिया है। पुरवा सीओ विक्रामाजीत सिंह ने बताया जमीन कब्जे का विवाद था। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही असलहों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |