उज्जैन पुलिस द्वारा वाहनों की सख्ती से चेकिंग, बिना लाइसेंसी ,ओवर स्पीड गाड़ियों व तीन सवारी गाड़ियों दुपहिया वाहनों के चालान बनाए गए

🌐 *उज्जैन पुलिस द्वारा वाहनों की सख्ती से चेकिंग की गई*।
🌐 *उज्जैन शहर के बड़नगर रोड, इंदौर रोड, देवास रोड, आगर नाका, थाना नानाखेड़ा ,थाना नागझिरी ,थाना इंगोरिया व थाना पवासा पर चेकिंग पॉइंट बनाकर वाहनों को चेक किया गया*।
🌐 *बिना लाइसेंसी ,ओवर स्पीड गाड़ियों व तीन सवारी गाड़ियों दुपहिया वाहनों के चालान बनाए गए*।
🌐 *इंटरसेप्टर वाहन की मदद से ओवरस्पीड गाड़ियों के चालान बनाए गए*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अमरेंद्र सिंह* के मार्गदर्शन में विभिन्न थानों द्वारा स्थान चिन्हित कर सघनता से चार पहिया व दुपहिया वाहनों की *इंटरसेप्टर वाहन* से वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.02.22 को वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में बड़नगर रोड, इंदौर रोड, देवास रोड, व आगर रोड पर चेकिंग पॉइंट बनाकर उक्त थाना क्षेत्र द्वारा चेकिंग की गई।

⭕ *थाना चिमनगंज* क्षेत्र में आगर रोड नाका प्वाइंट पर उन्हेल रोड तिराहा पर चेकिंग पॉइंट लगाकर ओवर स्पीड बिना लाइसेंसी, तीन सवारी , बिना नंबर प्लेट वाले दो पहिया व चार पहिया को चेक किया गया साथ है संदिग्ध वाहन को बारीकी से चेक किया गया इस प्रकार कुल 03 वाहनों के चालान बनाए गए।
⭕ *थाना पंवासा* क्षेत्र में सिंथेटिक चौराहा पर चेकिंग पॉइंट बनाकर वाहनों की शक्ति से चेकिंग करते कुल 07 बनाए गए।
⭕ *थाना नानाखेड़ा* क्षेत्र में टोल नाका पर चेकिंग पॉइंट लगाकर 04 गाड़ियों को चेक कर गाड़ियों के चालान बनाए गए।
⭕ *थाना इंगोरिया* क्षेत्र में चौपाटी रोड चेकिंग पॉइंट लगाकर कुल 37 गाड़ियों को चेक कर कुल 5 वाहनों के चालान बनाए गए।
⭕ *थाना नागझिरी* क्षेत्र मैं अभिलाषा कॉलोनी देवास रोड पर चेकिंग पॉइंट लगा कर कुल 23 वाहनों के चालान गए।

*इंटरसेप्टर वाहन की मदद से* गाड़ियों को चेक करते कुल 05 चालान बनाए गए जिसमें से एक चालान गाड़ी में ब्लैक फिल्म लगाने पर बनाया गया एवं समझाइश भी दी गई।

*इसी प्रकार उज्जैन पुलिस द्वारा लगभग 47 दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया व चालान बनाए गए*।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |