चोरी करते वक्त उठ गई थी, इसलिए किया हमला और अंदर रखे सामान ले उड़े; 5 गिरफ्तार

सक्ती: गिरफ्त में आरोपी।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में घर में घुसकर लूट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये चोरी करने के मकसद से महिला टीचर के घर में घुसे थे। मगर उसी वक्त महिला उठ गई और विरोध करने लग गई। ऐसे में आरोपियों ने महिला के चेहरे को कपड़े से बांध दिया और उसे पीटा। फिर अंदर रखे सामान ले उड़े थे। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। अब पुलिस ने इस केस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला डबरा थाना क्षेत्र का है।इस केस में किरारी के बाजार पारा की रहने वाली भारती पटेल ने थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वह किरारी में टीचर के रूप में पदस्थ हैं। 12 सितंबर की रात को वह घर में सो रही थी। उसी वक्त उनके घर में कुछ हल्ला हुआ। इस पर उनकी नींद खुल गई। नींद खुलने पर वह जब बाहर आईं तब कुछ लोग अंदर रखा सामान चुरा रहे थे।ये देखने के बाद उन्होंने विरोध किया तो पांचों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। फिर कपड़े से उसका चेहरा बांध दिया और पीटने लगे। इस पर महिला चिल्लाने लगी। लेकिन आरोपी नहीं माने और घर के अंदर रखा मोबाइल और कुछ सामान ले उड़े थे। इस मामले में पुलिस लूट का केस दर्ज कर आरिपयों की तलाश कर रही थी। इसके बावजूद कई दिनों तक आरोपियों का पता नहीं चला। इस बीच लगातार सीसीटीवी की जांच करने पर घटना वाले दिन कुछ आरोपी महिला के घर के पास जाते दिखे।इसी आधार पर पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने इस केस में सत्यम सागर, कमलेश सारथी , नरेश दास महंत समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, हथियार छीनकर भाग रहा था     |     पति ने बनाया मास्टरप्लान… पहले बीवी को ऐसे देता रहा टॉर्चर, मायके गई तो ब्याह लाया दूसरी दुल्हन     |     अमृतसर में मंदिर पर हमला, बाइक पर आए दो लोगों ने फेंका ग्रेनेड     |     होली के दिन गोलीकांड से दहला सोनीपत, BJP नेता सुरेंद्र जवाहरा को पड़ोसी ने मारी गोली, मौत     |     रान्या राव के केस में बड़ा खुलासा, गोल्ड ट्रांसपोर्ट में करती थी सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल     |     वडोदरा रोड एक्सीडेंट: कौन है आरोपी रक्षित चौरसिया, जिसने ‘Another round’ का मचाया शोर     |     संभल की जामा मस्जिद में पहुंचेगी ASI की टीम, रंगाई-पुताई के काम की करेगी निगरानी     |     डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल की आधिकारिक यात्रा संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |