राजभवन सचिवालय में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ की ली गई शपथ

रायपुर : लौह पुरूष एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आज राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलवाई। साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’’ पर सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा भी ली गई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’  पर शपथ ली कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने के लिए भरसक प्रयत्न करेंगे। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। साथ ही ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’’ के लिए शपथ ली कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करेंगे, ना तो रिश्वत लेंगे और ना ही रिश्वत देंगे, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करेंगे, जनहित में कार्य करेंगे, अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करेंगे और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देंगे।
इस अवसर पर नियंत्रक हरवंश मिरी सहित राजभवन सचिवालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |