CM योगी का अफसरों को निर्देश- 30 नंवबर तक गड्ढामुक्त हों सड़कें, किसानों का बकाया न रहे गन्ना भुगतान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सोमवार को लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में चुनावी जनसभा के बाद बरेली (Bareilly) पहुंचे। यहां उन्होंने एयरफोर्स के लांज में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। करीब 38 मिनट के बैठक में सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों से शहर के विकास की जानकारी ली।

जनप्रतिनिधियों ने उठाया सड़कों में गड्ढों का मुद्दा

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़कों में गड्ढों के मुद्दे को उठाया। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नवंबर के अंत तक सड़कों के गड्ढे हर हाल में भर जाएं। वहीं, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कई चीनी मिलों पर पिछले सत्र का गन्ना भुगतान बकाया है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि 30 नवंबर तक प्रत्येक किसान को बकाया मिल जाए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने एम्स का भी मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा बरेली में एम्स बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। बाकायदा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उस पर काम हो रहा है। वहीं, एमएलसी महाराज सिंह ने रबर फैक्ट्री का मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में कोर्ट में पैरवी सरकार की ओर से की जा रही है। जल्द से जल्द इस मसले का हल निकालने के लिए पूरा काम किया जा रहा है।

सीएम योगी ने लंपी व डेंगू की जानी स्थिति

बैठक के दौरान सीएम योगी ने अफसरों से डेंगू और लंपी वायरस के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि लंपी व डेंगू से बचाव के लिए अफसर शत प्रतिशत काम करें। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा बरेली में एम्स बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। बाकायदा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उस पर काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने निराश्रित पशु आश्रय गृह को लेकर साफ तौर पर कहा कि सभी निराश्रित पशुओं को आश्रय दिया जाए।

उन्होंने कहा कि बीच में लंबी वायरस के कारण निराश्रित पशुओं को संरक्षण देने की योजना में कुछ कमी हुई। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि हमने इस वायरस के खिलाफ वैक्सीन जल्द बनाई जिससे पशुओं की मृत्यु दर भी काफी कम रही। उन्होंने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की ओर इशारा कर कहा कि निराश्रित पशुओं को आश्रय देने में बरेली मंडल पूरे प्रदेश में उदाहरण पेश करें। बातचीत के दौरान उन्होंने लंच भी किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |     जिंदा युवक को मुर्दा समझ भेजा पोस्टमार्टम हाउस! जैसे ही डॉक्टर ने उठाया चाकू, होश में आकर ‘नग्न’ अवस्था में भागा युवक; अस्पताल में मची भगदड़     |     Weather Update: दिल्ली में 2 दिन की बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में बदला मौसम     |     दिल्ली में आज फिर ‘किसान गर्जना’! रामलीला मैदान में महापंचायत, इन रास्तों पर लगा भीषण जाम; घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस की एडवाइजरी     |     हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |