इंदौर एग्रीकल्चर कालेज के छात्र की ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से मौत

खंडवा। इंदौर के एग्रीकल्चर कालेज का छात्र अपने दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर घूमने आया था। यहां ब्रह्मपुरी घाट पर नहाते समय नर्मदा नदी में डूब गया। गनीमत रही कि उसके साथ नहा रहा एक दोस्त तैरकर बाहर आ गया। वहीं इस मामले में मांधाता पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। थाना प्रभारी ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर परिवार की मदद की। सीहोर जिले के बुधनी के करीब देवगांव का रहने वाला 19 वर्षीय योगेश पुत्र कैलाश मालवीय इंदौर में एग्रीकल्चर कालेज में पढ़ रहा था। इंदौर से 28 अक्टूबर को वह दोस्तों के साथ बाइक से ओंकारेश्वर आया था। यहां शाम के समय योगेश नर्मदा नदी में स्नान के लिए ब्रह्मपुरी घाट पर पहुंचा। जहां योगेश और उसका दोस्त रवि नदी में उतर गए। तीसरा दोस्त बाहर खड़ा था। वह भी नदी में उतरने की तैयारी में था। इस बीच योगेश और रवि नहाते समय गहरे पानी में चले गए। दोनों ही डूबने लगे। यह देख घाट पर खड़े तीसरे दोस्त ने दोनों को बचाने के लिए गुहार लगाई लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इस बीच योगेश डूब गया। वहीं उसके साथ डूब रहा रवि जैसे-तैसे तैरकर व लोहे की साकल पकड़कर बाहर आ गया।
दोनों इंदौर लौट आए
योगेश के डूबने के बाद परिवार के डर से रवि अपने साथी के साथ इंदौर भाग आया। यहां उन्होंने अपने साथ के ओर भी दोस्तों को घटना बताई। इसके बाद वे कुछ दोस्तों के साथ अगले दिन वापस ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां मांधाता थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर को रवि ने घटना की जानकारी दी। हालांकि उसने घटना को छुपाने का प्रयास करते हुए बताया कि उसे योगेश के नंबर से फोन आया था। किसी ने ओंकारेश्वर से फोन कर बताया कि योगेश डूब गया है। उसकी बातों पर संदेह होने पर रवि व घटना के दिन उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक से पूछताछ की तो उन्होंने मामले की हकीकत से रुबरू कराया। उन्होंने कहा कि वे और योगेश ओंकारेश्वर आए थे। ब्रह्मपुरी घाट पर रवि और योगेश नहा रहे थे। इस दौरान योगेश डूब गया। वे डर गए थे इसलिए घटना की जानकारी नहीं दी।
थाना प्रभारी ने दिखाई मानवता
तीसरे दिन रविवार को योगेश का शव तलाशने में पुलिस को सफलता मिली। गोताखोरों की मदद से ब्रह्मपुरी घाट पर ही योगेश का शव मिला। तीन दिन से परिवार और पुलिस दोनों ही उसकी तलाश में लगे हुए थे। शव पानी में रहने से गल गया था। इससे परिवार ने ओंकारेश्वर में ही अंतिम संस्कार करने का मन बनाया। लेकिन यहां अंतिम संस्कार को लेकर उनके पास व्यवस्था नहीं थी। यह देख मांधाता थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने मानवता दिखाते हुए अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। उनके साथ थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी व्यवस्था में लग गए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |