संगम, बलुआघाट, शंकरघाट, शिवकुटी, फाफामऊ में हजारों सुहागिनों ने दिया उगते सूरज को अर्घ्य

प्रयागराज: डाला छठ का क्रेज और इस पर्व के प्रति आस्था अब संगम नगरी में भी बढ़ रही है। रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूजा-अर्चना करतीं व्रती महिलाएं।डाला छठ पर प्रयागराज में गंगा, यमुना किनारे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 3 बजे से ही सुहागिनें और उनके परिजन सिर पर दऊरा लिए संगम, बलुआघाट, शंकरघाट, फाफामऊ, शिवकुटी में गंगा किनारे घाटों पर जाते देखे गए। व्रती महिलाएं समूह में छठ गीत उगा हे सूरज देव भोर भिनसरवा,उगा हे सूरज देव भोर भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा हो पूजन के रे बेरवा हो गाते गुनगुनाते दिखीं। लाखों कदम गंगा और यमुना घाटों की ओर जाते देखे गए।संगम पर रविवार की शाम सूर्य देव के डूबने का इंतजार करतीं व्रती सुहागिनें।उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीषशनिवार को खरने के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हुआ। पिछले 8 साल से छठ का व्रत रखने वाली और अरैल क्षेत्र में उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं सविता सिंह ने बताया कि रविवार को कमर भर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया है। आज हमने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने पति, पुत्र, परिवार, देश और समाज में सुख-शांति और समृद्धि की मंगल कामना की है। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद गंगा जल से हम पारन करेंगे। इसके बाद हवन होगा। हवन के बाद 36 घंटे के व्रत का पारन होगा।डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी करतीं व्रती महिलाएं।हमारे तो सभी मनोरथ पूरी हुएमम्फोर्डगंज के सुमुख विहार में रहने वाली और पिछले 20 सालों से डाला छठ का व्रत रखने वाली अनीता सिंह ने बताया कि सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही पारन होगा। अनीता ने बताया कि उनकी छठ मइया में बहुत आस्था है। हमारी तो सारी मनोकामना छठ मइया ने पूरी की ही है हमने जिसके लिए मां से जो मांगा वह पूरा हुआ है। यह व्रत जो भी आस्था और विस्वास के साथ रहता है छठ मइया उसकी सारी मनोकामना पूरी करती हैं।संगम पर जैसे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा हो।जाम और दलदल से जूझे श्रद्धालुगंगा और यमुना में देर तक बाढ़ रहने के कारण इस बार डाला छठ पर घाटों पर एक से दो फीट दलदल रहा। प्रशासनिक तैयारियां इस दलदल में ही घंसकर रह गईं। लोगों को गांठभर दलदल में घुसकर स्नान और सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जाना पड़ा। फिसलन होने के कारण कई श्रद्धालु गिर भी गए। इसके अलावा संगम, बलुआघाट में हजारों चार पहिया और दो पहिया वाहन पहुंच जाने से रविवार की शाम और सोमवार की सुबह जाम झेलना पड़ा। न तो यहां कोई ट्रैफिक प्लान दिख रहा था और न ही कोई कंट्रोल। 100 मीटर जाने में लोगों को आधे से एक घंटा का समय लगा।संगम पर अर्घ्य देने की तैयारी में महिला श्रद्धालु।संगम में सूर्य देव के डूबने का इतजार करतीं महिलाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |     जिंदा युवक को मुर्दा समझ भेजा पोस्टमार्टम हाउस! जैसे ही डॉक्टर ने उठाया चाकू, होश में आकर ‘नग्न’ अवस्था में भागा युवक; अस्पताल में मची भगदड़     |     Weather Update: दिल्ली में 2 दिन की बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में बदला मौसम     |     दिल्ली में आज फिर ‘किसान गर्जना’! रामलीला मैदान में महापंचायत, इन रास्तों पर लगा भीषण जाम; घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस की एडवाइजरी     |     हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |