दिल्ली के सीएम आप उम्मीदवार के लिए पहली बार वोट मांगने आ रहे आदमपुर | Adampur e Election Delhi CM Arvind Kejriwal AAP Candidate Satinder Singh.

हिसार: अरविंद केजरीवाल।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सतेंद्र सिंह के समर्थन में बालसमंद से रोड शो निकालेंगे। केजरीवाल सतेंद्र के लिए वोट मांगने पहली बार आदमपुर उप चुनाव में आ रहे हैं। जबकि इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान सतेंद्र सिंह के लिए आदमपुर के गांवों में रोड शो निकाल चुके हैं। हालांकि भगवंत मान ने आदमपुर के कुछ सिख बाहुल्य गांवों में ही रोड शो निकाला और वापस चले गए।आदमपुर में निकाली थी तिरंगा यात्राअरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अगस्त 2022 में हिसार में मेक इन इंडिया मिशन नंबर वन की शुरूआत हिसार से की। इसके बाद आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली थी और कुलदीप बिश्नोई की 107 नंबर दुकान बंद करवाने की बात कही थी। तिरंगा यात्रा में कुलदीप पर जमकर कटाक्ष किए गए थे। हालांकि इसके जवाब में कुलदीप बिश्नोई ने बाद में अपना वीडियो भी जारी किया था।3 नवंबर को होगा मतदानआमदपुर में 1 नवंबर की शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार डोर टू डोर कैंपेन कर सकते हैं। 3 नवंबर को 180 बूथों पर मतदान होगा और 6 नवंबर को मतगणना होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |