रूसी राष्टपति पुतिन के एजेंटों ने लिज ट्रस का फोन किया था हैक, शीर्ष गुप्त सूचनाएं हुई लीक

लंदन । ब्रिटेन की हालही में पीएम पद छोड़ने वाली पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल, लिज का निजी फोन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए काम कर रहे संदिग्ध एजेंटों ने हैक कर लिया था। यह हैकिंग तब की गई थी जब वह विदेश मंत्री थीं। इस बात की जानकारी ब्रिटेन के प्रमुख मीडिया खबरों ने दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन एजेंट्स ने ट्रस के करीबी दोस्त क्वासी क्वार्टेंग के साथ निजी मैसेजेज के आदान-प्रदान के अलावा अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ बातचीत के ‘टॉप सीक्रेट डिटेल्स’ तक पहुंच प्राप्त की, जो बाद में वित्त मंत्री बने।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि संदेशों में यूक्रेन में युद्ध के बारे में वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा शामिल थी, जिसमें हथियारों के शिपमेंट के विवरण भी शामिल थे। मेल ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि एक साल तक के संदेशों को डाउनलोड किया गया। ट्रस के फोन हैकिंग की खबर सामने आने के बाद ब्रिटेन में बवाल मच गया है। ब्रिटिश सरकार के एक प्रवक्ता ने ‘व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था’ पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि साइबर खतरों से बचाव के लिए सरकार के पास मजबूत सिस्टम हैं। इसमें मंत्रियों के लिए नियमित सुरक्षा ब्रीफिंग, और उनके व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा और साइबर खतरों को कम करने की सलाह शामिल है।
रिपोर्ट के मुताबिक ट्रस के फोन हैक होने का पता दो महीने पहले ही चला चुका था। उस समय ट्रस प्रधानमंत्री बनने के लिए चल रहे नेतृत्व अभियान का हिस्सा थीं। बाद में वह प्रधानमंत्री भी बनीं, हालांकि पिछले हफ्ते ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनके पद छोड़ने के बाद ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनने में सफल रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |