सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए टीम पहुंची रायपुर, जब्त की चोरी की गाड़ी

भिलाई: चोरी के ट्रक के साथ मिनी क्राइम कंट्रोल यूनिट के सिपाहीजामुल थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले एक ट्रक चोरी हो गया था। इस ट्रक का पता लगाने के लिए छावनी सीएसपी ने अपनी विशेष मिनी क्राइम सेल को लगाया था। सेल के पुलिस कर्मियों ने ट्रक को रायपुर से बरामद कर लिया है। छावनी सीएसपी ने कुछ दिन पहले ही अपनी मिनी क्राइम सेल का गठन किया था। इस सेल की यह पहली बड़ी सफलता बताई जा रही है। सीएसपी ने सभी कर्मचारियों को नगद ईनाम दिलाने की भी बात कही है।एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना जामुल क्षेत्र से बीते 21-22 अक्टूबर की रात नंदिनी रोड़ में खड़ा 12 चक्का ट्रक चोरी हो गया था। चालक विदेशी लाल ने जामुल थाने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की काफी तलाश की। सीसीटीवी फुटेज चेक करवाया, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसपी ने मामले का पता लगाने के लिए छावनी सीएसपी प्रभात कुमार को जिम्मेदारी दी थी। प्रभात कुमार ने अपनी गठित मिनी क्राइम कंट्रोल यूनिट को इस काम में लगाया था।सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रक की दिशा का लगाया पताट्रक व ट्रक चोर को पकड़ने के लिए मिनी क्राइम कंट्रोल यूनिट की टीम ने काफी मेहनत की। उसने लगभग 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की। घटना स्थल से लेकर आसपास के दायरे में स्थित चौक-चौराहों में पूछताछ की। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज खंगालने पर उन्हें चोरी का ट्रक रायपुर की ओर जाते दिखा। इस आधार पर टीम ने अपनी जांच सिलतरा, रायपुर व आसपास के क्षेत्रों में जारी रखी। पुलिस को शनिवार शाम ट्रक का लोकेशन मिला। जिसके बाद ट्रक को जब्त कर भिलाई लाया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |