मोतियाबिंद ऑपरेशन में आएगी काम, बच्चों के चश्मे बनेंगे

बैतूल: जिला अस्पताल बैतूल में मोतियाबिंद आपरेशन के लिए जल्द ही फेको मशीन की खरीदी की जाएगी। बच्चों के चश्मे बनाने के लिए भी यहां विशेष प्रयास होंगे। भोपाल रैफर किए जाने वाले मरीजों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने पर भी यहां गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा गया है।कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए है। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि गैर संस्थागत प्रसव को हतोत्साहित किया जाए। लोगों में जागरूकता लाकर शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराए जाएं। लापरवाह मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।कलेक्टर ने राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सेवा सदन से अनुबंध अनुसार काम कराने, फेको मशीन खरीदने और आठ नंबर से कम नंबर के चश्मे बनाने वाले बच्चों की लाइन लिस्टिंग करवाकर रेडक्रॉस समिति को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में गरीब मरीजों के लिए सुलभता से एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज अन्य स्थानों पर रैफर किए जाने पर एंबुलेंस के लिए परेशान न हों।रक्तदान शिविर लगाएंरक्तकोष में खून की कमी न रहे, आवश्यकतानुसार रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएं। जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों का वेतन भुगतान समय पर हो जाए। विकृति बचाव के संबंध में शिक्षकों की ट्रेनिंग के पश्चात उन्हें निर्देशित किया जाए कि ऐसे विकृति वाले बच्चों को चिन्हित कर खंड चिकित्सा अधिकारी को जानकारी दें, ताकि बच्चों का पूर्ण उपचार हो सके।टीबी के उपचार में निजी डॉक्टरों की मदद लेंराष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत निजी चिकित्सकों की बैठक आयोजित कर टीबी के प्राइवेट नोटिफिकेशन को बढ़ाने हेतु प्रयास किए जाएं। बैठक में कलेक्टर ने अनमोल एवं एचएमआईएस एप में कम उपलब्धि वाले विकासखंडों-भैंसदेही, मुलताई, प्रभातपट्टन, आमला एवं शहरी क्षेत्र बैतूल की एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। मुख्यालय पर न रहने वाले मैदानी कर्मचारियों का रेंडम निरीक्षण कराकर कार्रवाई के लिए कहा।खंड चिकित्सा अधिकारी भैंसदेही को नोटिसजिन डिलेवरी प्वाइंट्स पर संतोषजनक कार्य नहीं हैं, वहां के जिम्मेदार कर्मचारियों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाए। खंड चिकित्सा अधिकारी भैंसदेही को प्रथम त्रैमास में गर्भवती माताओं का पंजीयन कम कराए जाने पर नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए। समग्र आईडी एवं बैंक डिटेल अपडेशन के कार्य में प्रगति लाई जाए।बीपीएम को बर्खास्त करने के निर्देशकार्य में लापरवाही बरतने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर के बीपीएम की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम, चार एएनसी चेकअप, शिश मृत्यु की समीक्षा करते हुए बॉटम-5 वाले विकासखंडों के अधिकारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |