जिला परिषद के 25 और ब्लॉक समिति के 187 सदस्य चुने जाएंगे; बूथों पर वोटरों की कतारें

जींद: जींद पोलिंग बूथ पर अपनी बारी का इंतजार करते ग्रामीण।हरियाणा के जींद में जिला परिषद के 25 और ब्लॉक समिति के 187 सदस्यों के चुनाव के लिए सुबह से मतदान चल रहा है। बूथों पर चुनाव कर्मियों ने पहले मॉक पॉल करवाया और फिर मतदान प्रक्रिया को शुरू करवाया। जींद जिले में सवा 11 बजे तक करीब 23 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। 882 पोलिंग बूथों पर 7 लाख 56 हजार 163 मतदाताओं में से 1 लाख 76 हजार 308 ने अपने वोट डाल लिए हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढ़ग से चल रहा है।जींद जिले में सुबह के समय कम लोग ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया। जैसे-जैसे समय बीता तो मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर रविवार को लोगों को जो जरिया मिला बस वोट डालने पहुंच गया। अपने बुजुर्गों को भी मतदान केंद्र तक लाया गया और वोट डलवाए गए।जींद में मतदान के लिए ग्रामीणों में भारी जोश।रविवार को कुल 7 लाख 56,163 मतदाता ईवीएम के माध्यम से मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य तय करेंगे। मतदान को लेकर जिला में 882 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिन पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। जिला में कुल 149 संवेदनशील तथा 224 अतिसंवेदनशील बूथ हैं। जिन पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया था।गौरतलब है कि जिले में ब्लॉक समिति के 187 वार्ड हैं, जिनमें 594 प्रत्याशी चुनावी जंग में उतरे हैं। जींद ब्लॉक में 105, जुलाना ब्लॉक में 87, उचाना ब्लॉक में 101, अलेवा ब्लॉक में 57, सफीदों ब्लॉक में 204, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में 65, नरवाना ब्लॉक में 66 और उझाना ब्लॉक में 61 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।वहीं अलेवा ब्लॉक के 72 बूथों पर 63333, जींद ब्लॉक के 171 बूथों पर 142941, जुलाना ब्लॉक के 96 बूथों पर 95519, नरवाना ब्लॉक के 111 बूथों पर 87630 मतदाता, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के 78 बूथों पर 68564, सफीदों ब्लॉक के 110 बूथों पर 94182, उचाना के 161 बूथों पर 139160, उझाना के 83 बूथों पर 66366 मतदाता मतदान करेंगे।कुल 888 बूथों पर 757425 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल सात लाख 56,163 मतदाता हैं। इनमें से चार लाख 8085 पुरुष तथा तीन लाख 47,172 महिला मतदाता हैं। जींद खंड में सबसे अधिक एक लाख 42,760 मतदाता हैं। इनमें से 76,902 पुरुष व 65,838 महिला मतदाता हैं। सुबह होते ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |