राजनांदगांव में हुआ हदसा, पिता ने मौके पर तो बेटे ने भिलाई में तोड़ा दम

भिलाई: हरभजन सिंह भाटिया व उनका बेटा परमजीत सिंहपीटीएस राजनांदगांव के सामने सड़क हादसे में डोंगरगढ़ सिख समाज के अध्यक्ष और उनके बेटे की मौत हो गई। हादसे में उनके बहू को भी गंभीर चोटे आई हैं। पिता ने जहां राजनांदगांव में दम तोड़ा तो बेटे और बहू को गंभीर हालत में भिलाई के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से बेटे को रायपुर रेफर किया गया। बेटे को जल्दी रायपुर पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी तैयार किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ सिख समाज के अध्यक्ष हरभजन सिंह भाटिया (65 वर्ष) अपने बेटे परमजीत सिंह उर्फ बॉबी और बहू गुरमीत कौर के साथ शनिवार को पोती की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। तीनों कार में सवार होकर सुबह 10.30 बजे डोंगरगढ़ से राजनांदगांव के निकले थे। दोपहर 12.30 बजे के करीब उनकी कार पीटीएस के सामने अनियंत्रित हो गई। कार को परमजीत सिंह चला रहे थे। कार स्पीड में होने से सड़क से नीचे उतर गई और किनारे एक बड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद सभी को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने हरभजन सिंह भाटिया को मृत घोषित कर दिया।ग्रीन कॉरिडोर किया गया तैयार लेकिन हीं बचा बेटापरमजीत सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर को गंभीर हालत के रायपुर रेफर किया गया था। नजदीक होने से दोनों को पहले भिलाई के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां भी डॉक्टरों ने जवाब दिया। इस पर भिलाई के पार्षिद वशिष्ट नारायण मिश्रा ने रायपुर ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवाया था, लेकिन उससे पहले ही परमजीत सिंह की भी मौत हो गई। उनकी पत्नी गुरमीत कौर का भिलाई में इलाज चल रहा है।कुछ दिनों बाद थी पोती की शादीपारिवारिक सूत्रों ने बताया कि हरभजन सिंह भाटिया की पोती की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली है। इसी का कार्ड बांटने के लिए वो लोग कार से निकले थे। हरभजन सिंह डोंगरगढ़ सिख समाज के अध्यक्ष के साथ मेडिकल व्यवसायी थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |