पत्नी की गला दबाकर हत्या, बच्चों को लेकर हो गया फरार, मृतका से किया था प्रेम विवाह

फरीदाबाद: मुजेसर थानाक्षेत्र के जीवननगर की है घटना, पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी, नहीं लगा कोई सुराग।मुजेसर थानाक्षेत्र के जीवन नगर पार्ट एक में एक व्यक्ति ने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मुजेसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका ने करीब दस साल पहले आरोपी से प्रेम विवाह किया था। वह मूलरूप से यूपी के बलिया की रहने वाली अंजली ज्योति(39) थी। इसके माता पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। आरोपी पति पलवल का रहने वाला बताया जा रहा है। यहां वह किराए पर दस साल से रह रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार मृतका अंजली ज्योति, पति सुंदर व दो बच्चों के साथ जीवन नगर पार्ट-एक स्थित एक मकान में करीब 10 साल से किराए पर रह रही रहती थी। वह एक गोदाम में हेल्पर का काम करती थी। जबकि सुंदर एक कंपनी के लिए माल वाहक टैंपू चलाता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब पीने का आदी है। इसी कारण पति पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते थे।पड़ोसी को हत्या की सूचना दे हो गया फरारपुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम में भी पति पत्नी में विवाद हुआ था। उसी विवाद में पति सुंदर ने पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। अपने पड़ोसी को सूचना देकर दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। हत्यारोपी ने कमरे में बाहर से ताला लगा दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकातपुलिस की मानें तो आरोपी सुंदर की पहली पत्नी की मौत करीब 11 साल पहले डिलीवरी के दौरान हो गई थी। एक दिन कॉलोनी में अंजली ज्योति को कहीं जाते देखा। लोगों से उसके बारे में पता किया। अक्सर दोनों आते जाते टकराने लगे। कुछ दिन बाद आरोपी सुंदर ने अंजली को रास्ते में रोककर उससे प्यार का इजहार कर दिया और शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।मुजेसर थाना प्रभारी काबुल सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |