हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, युवाओं ने अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर झंडे के साथ की परिक्रमा

संभल: संभल में 68 तीर्थ 19 कूपों की दो दिवसीय 24 कोसीय परिक्रमा फैरी का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और विधि-विधान पूर्वक परंपरागत रूप से परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल चप्पे-चप्पे अलर्ट रहा। परिक्रमा में दूसरे जनपदों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। धर्म लाभ कमाया, वहीं तीर्थ परिक्रमा फैरी में यादव समुदाय के युवा अहीर रेजिमेंट के झंडे के साथ दिखाई दिए। उन्होंने फेरी के दौरान सेना में अहीर रेजिमेंट बनवाने की मांग की।शनिवार को जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के गांव बैनीपुर चक स्थित श्रीवंश गोपाल तीर्थ से 24 कोसीय परिक्रमा शुरू हुई, विधि विधान पूर्वक श्रद्धालुओं ने परंपरागत रूप से भगवान श्रीकृष्ण और श्रीकल्कि का पूजन कर अपनी तीर्थ परिक्रमा शुरु की, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, हर साल संभल में तीन दिवसीय फेरी पर्व बडी धूमधाम से मनाया जाता है, दीपावली का पर्व संपन्न होने के बाद संभल के 68 तीर्थ 19 कूपों की परिक्रमा का आयोजन किया जाता है।24 कोसीय परिक्रमा करते हुए अहीर रेजीमेंट की मांग करते हुए युवा।कदंब के पेड़ के नीचे श्रीकृष्ण ने रुक्मणी के साथ किया था विश्रामपौराणिक मान्यता के अनुसार द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के साथ वंश गोपाल तीर्थ पर आए थे। यहां कदंब के पेड़ के नीचे उन्होंने विश्राम किया था, तब यहां जंगल था। रुक्मणी ने कहा था प्रभु इस जंगल में क्यों आए हो तब भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि कल्कि रूप में मेरा अगला अवतार यही होगा। यहां परिक्रमा के महत्व का अर्थ है। सभी तीर्थों की यात्रा का फल प्राप्त करना, वंश गोपाल तीर्थ पर भक्तो ने भारी संख्या मे पहुंचकर मंदिर पर दर्शन किए।विजनेश यादव ने बताया कि 24 कोसीय परिक्रमा के पहले दिन बैनीपुर चक से प्रारंभ होकर चंदेश्वर महाराज पहुंचेगी। कल वहां से प्रारंभ होगा वंशगोपाल तीर्थ पहुंचकर परिक्रमा संपन्न होगी। पांच लोगों ने परिक्रमा को शुरू किया था और लाखों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं।24 कोसीय परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु।अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर युवाओं ने झंडे के साथ की परिक्रमापरिक्रमा में यादव समुदाय के युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर फेरी में शामिल हुए, श्रद्धालु नीलेश यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट के झंडे के साथ परिक्रमा करते नज़र आये और सेना में जल्द से जल्द अहीर रेजिमेंट बनवाने की मांग की, हम अपने अहीर रेजिमेंट के लिए लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं। हम दिल्ली, हरियाणा व अन्य जगह प्रोटेस्ट कर रहे है, हम परिक्रमा में लोगों को जागरूक करना चाहते हैं कि अहीर रेजिमेंट के लिए लोग जागरूक हो और प्रोटेस्ट में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो।परिक्रमा के दौरान पुलिस बल।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |