हाईवे पर रुकने वाली गाड़ियों से ढाबा संचालक कर लेता था चोरी; आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: आरोपी सनत कुमार सारथी।जांजगीर-चांपा जिले के पनोरापारा बुडगाहन ढाबे से शुक्रवार को 60 टन कोयला जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए है। आरोपी ने कोयले का अवैध भंडारण कर रखा था। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अवैध कोयला भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा बुडगाहन में ढाबा संचालक सनत कुमार सारथी (22 वर्ष) ने कब्जे की भूमि पर सड़क किनारे अवैध रूप से कोयला भंडारण करके रखा हुआ है। उसने ये कोयला अपने ढाबे के बगल में भंडारित कर रखा था। आरोपी इसकी बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।बलौदा थाना क्षेत्र का मामला।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। यहां जांच करने पर ढाबा के बगल में खुली जगह पर 60 टन कोयला अवैध रूप से भंडारित किया हुआ मिला। जब इसके बारे में पूछताछ की गई, तो आरोपी इससे संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हाईवे पर उसके ढाबे के पास जो भी कोयला वाहन रुकता था, वो उसमें से कोयला चोरी कर लेता था।इसके बाद पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक सनत कुमार सारथी के खिलाफ IPC की धारा 41 (1- 4), 379 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |