फसल की सिंचाई करने निकला था घर से, पैर फिसलने से कुएं में गिरा

सोनभद्र: सोनभद्र में किसान की मौत के बाद जुटी भीड़।सोनभद्र में धान की फसल को पटाने के दौरान रामसजन राम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विंढमगंज एसआई सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कराकर शव को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मेदनीखाड के हरिजन बस्ती निवासी राम सज्जन राम अपने खेत में धान की फसल लगाई है। शुक्रवार रात घर से लगभग 50 मीटर दूर पानी पटाने के दौरान कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई।सोनभद्र में किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।शनिवार को मिला शवमृतक के पुत्र नागेंद्र कुमार ने बताया कि बीती शाम 8:00 से 9:00 के बीच मेरे पिताजी धान की फसल को पानी पटाने के लिए निकले थे। ऐसा लगता है कि अंधेरा होने के कारण भट्ट कुएं में पैर फिसलने से जा गिरे और उनकी मौत हो गई। आज सुबह कुएं की ओर जाकर देखा गया तो पानी में मृत पड़े मिले। मृतक के 3 बेटी व दो बेटे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |