खंडवा के मदरसे में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची से गंदी हरकत; सेक्सवर्धक दवाएं भी बेचता था मौलाना

खंडवा: खंडवा में 6 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची मदरसे में पढ़ने जाती थी, मौलाना वहां बच्चियों से अश्लील हरकतें करता। एक मासूम को सीने में दर्द हुआ तो उसने परिजन को आपबीती सुनाई। परिजन ने थाना मोघट रोड में शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक, खंडवा शहर के नागचून रोड छिपा कॉलोनी स्थित जकरिया मस्जिद का मौलाना अब्दुल समद ने 6 साल की मासूम से छेड़छाड़ की। मासूम मदरसे में पढ़ने जाती थी। आरोपी मूल रुप से खरगोन के गोगावां का है तथा तबलीगी जमात का है। मासूम बच्ची को सीने में दर्द होने पर परिजन ने वजह पूछी तो मामले का खुलासा हुआ। उसने परिजन को बताया कि मदरसे में मौलाना द्वारा बीते कुछ दिनों से सीने को दबाया जाता है। परिजन ने समाज के वरिष्ठ लोगों को सूचना दी। समाज के लोगों ने कार्रवाई के लिए थाना मोघट रोड को घेर लिया।आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजाथाना मोघट रोड टीआई ईश्वरसिंह चौहान ने बताया कि आरोपी अब्दुल समद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मासूम पीड़िता ने पुलिस को बयान दिए है, जिसके आधार पर मौलाना पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।सेक्सवर्धक दवाएं बेचता था आरोपी माैलानाइधर, आरोपी मौलाना के बारे में पता चला है कि वह नीम हकीमी का काम भी करता है। उसने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगा रखे है कि उसके पास सेक्सवर्धक दवाएं है। सेक्स संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए वह दवाएं देता है। मौलाना ने अपनी फीस तक 850 रुपए बता रखी थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |