मिठाई में नशीली दवा मिलाकर खिलाई, बिस्तर के नीचे हाथ – पैर बांध बेड के नीचे फेंका

आगरा: नाबालिग को बंधक बनाने की शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही है आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक नाबालिग को पड़ोसी ने मिठाई में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दी और बंधक बना लिया। पीड़िता की मां को मामले की जानकारी हुई तो उसने बच्ची को मुक्त कराया और पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है और फोरेंसिक टीम से जांच करवाई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र की एक समुदाय विशेष की महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है की वो गुरुवार दोपहर 2 बजे के लगभग अपनी 14 साल की बेटी और 15 साल के बेटे को घर छोड़कर दरगाह कमाल खां गई थी। साढ़े तीन बजे के करीब जब वो वापस आई तो बेटी घर पर नहीं मिली।काफी ढूंढने के बाद जानकारी हुई की पड़ोस के एक व्यक्ति के घर जाते हुए बेटी को देखा गया था। इसके बाद जब वो उस युवक के घर पहुंची तो उसने बेटी के वहां न आने की बात कहकर उन्हे वहां से वापस भेजने की कोशिश की।फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैंबिस्तर के नीचे मिली बेटीपीड़िता की मां ने बताया की आरोपी के मना करने के बाद भी वो जबरन उसके घर के अंदर घुस गई और उसने देखा की बेड के नीचे उसकी बेटी पड़ी हुई है और उसके हाथ पैर बंधे हुए हैं। बेटी को उठाने पर उसने बताया की आरोपी ने सोन पापड़ी मिठाई उसे खाने को दी थी। इसके बाद वो बेहोश हो गई थी।बढ़ सकती है रेप की धारामहिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363,365,328 और 342 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी के कमरे की फोरेंसिक टीम ने जांच की है। थाना प्रभारी जसवीर सिरोही के अनुसार जांच में जो भी सामने आएगा उसे मुकदमे में शामिल किया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |