शहरभर में निकाली शवयात्रा; अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी

रायगढ़: शवयात्रा में शामिल बीजेपी कार्यकर्ता।रायगढ़ शहर में शुक्रवार को बीजेपी ने नगर निगम की शवयात्रा निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय से काली हांडी लेकर शवयात्रा निकाली। अर्थी को कंधा दिया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर नारेबाजी भी की। भाजपा ने शहर में जर्जर हो चुकी सड़कों, आधी-अधूरी अमृत मिशन योजना को लेकर हो रही परेशानी और पीएम आवास आवंटन में देरी जैसे मुद्दों को लेकर नगर निगम को घेरने की रणनीति बनाई थी। इसी के तहत शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी सहित भाजपा पार्षदों ने जिला भाजपा कार्यालय से नगर निगम की शवयात्रा निकाली और उसे पूरे शहर में घुमाया।नगर निगम की शवयात्रा में महिलाओं की भारी भीड़।इस शवयात्रा में जिला भाजपा अध्यक्ष, पूर्व विधायक सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाओं ने नगर निगम की अर्थी को कंधा भी दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सड़कें इतनी खराब हो चुकी हैं कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें घर का आवंटन नहीं हो पा रहा है।बीजेपी ने नगर निगम की अर्थी को दिया कंधा।बीजेपी ने कहा कि आधी-अधूरी अमृत मिशन योजना के पानी का बिल बिना कनेक्शन के घरों में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने घोषणापत्र में किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है। शहर की सफाई-व्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसे में वे शवयात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। भाजपाईयों ने कहा कि अगर नगर निगम ने समस्याओं को दूर नहीं किया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।नगर निगम की शवयात्रा को पूरे शहर में घुमाया।तीन सालों से सोया है नगर निगम- नेता प्रतिपक्षइस दौरान नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि लगातार तीन वर्षों से निगम प्रशासन सोया हुआ है। रायगढ़ के विकास को लेकर कहीं से भी उसमें गंभीरता नहीं हैं। जनता त्रस्त है इसीलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने निगम की शवयात्रा निकाली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |