पुलिस ने बड़े भाई को हिरासत में लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

संभल: संभल में भाई दूज करने भाई के घर पहुंची बहन को भाई का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। बहन की पुकार सुनकर परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया, उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के सगे बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।पूरा मामला जनपद संभल के थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के गांव में मिठोली का है। ओमपाल की मौत से भाईदूज के त्योहार पर घर में मातम छा गया। परिजनों को समझ में नहीं आया कि यह क्या हुआ, उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़े भाई रविंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।युवक ओमपाल को संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा जहां चिकित्सक ने ओमपाल को मृत घोषित कर दिया। युवक को मृत घोषित करने से परिजनों में कोहराम मच गया, उधर थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक ओमपाल के बड़े भाई रविंद्र से पूछताछ कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।ओमपाल ने फोन करके भाई रविंद्र पर जताया था संदेह: नीलमबहन नीलम ने बताया कि रात 11 बजे उसके भाई ओमपाल का फोन आया था, कह रहा था कि आजा वरना सुबह को देख ना पाएगी, मैं सुबह नहीं आ पाई दोपहर 01 बजे आई तो वह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था, ओमपाल ने अपने सगे भाई रविंद्र का नाम लिया था, पुलिस ने रविंद्र को पकड़ लिया है।पुलिस हिरासत में भाई रविंद्रथाना प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि युवक के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मिला था, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी फिलहाल भाई रविंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।रविंद्र पर थे ओमपाल के तीन लाख रुपयेतहेरे भाई अरुण कुमार ने बताया कि रात को फोन करके बहन नीलम को बताया था कि मुझे संदेह हो रहा है कि 4 दिन से मुझे मारने की प्लानिंग कर रहे हैं, मृतक ओमपाल के तीन लाख रुपए बड़े भाई रविंद्र पर निकल रहे थे, पुलिस ने रविंद्र को पकड़ लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |