भैयादूज पर पति के साथ मायके आई महिला की मौत, 5 महीने के बच्चे समेत 4 लोग भर्ती

बाराबंकी: बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में अचानक एक कच्ची दीवार और उसपर रखा छप्पर भरभरा कर गिर गया। इसके मलबे में 5 माह के बच्चे समेत 6 लोग दब गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबे 5 माह के बच्चे समेत 6 लोगों को बाहर निकाला।सूचना से मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक महिला की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। लखनऊ में महिला की इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।भैया दूज पर घर आये थी बेटी-दामादघटना बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव की है। यहां की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला फूलकली के दो बेटियां और दमाद भैया दूज के दिन घर आए हुए थे। बेटी और दामाद के साथ उसका एक 5 माह का बेटा भी था। दोनों बहने अपने भाई को भैया दूज के दिन मिठाई खिला ही रही थी कि अचानक कच्ची दीवारों से बना मकान और उस पर रखा छप्पर भरभरा कर इन सभी पर गिर गया।हादसे में घायल फलकली का दामाद।ग्रामीणों ने सभी को निकालाग्रामीणों ने दीवार और छप्पर का मलबा हटाकर उसमें से 5 माह के बच्चे समेत छह लोगों को बाहर निकाला। दीवार गिरने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में घायल 5 माह के बच्चे समेत सभी 6 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।ये फूलकली हैं जिनके घर की दीवार गिरने से हादसा हुआ है।सविता ने लखनऊ में तोड़ा दमफूलकली की बेटी सविता की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा। जहां इलाज के दौरान सविता की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।इसी दीवार के नीचे दबकर फूलकली के बेटी की मौत हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |