बीच में पीएल पुनिया, अगल-बगल बैठे सीएम बघेल और सिंहदेव, पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और भूपेश कैबिनेट के दिग्गज मंत्री सिंहदेव शामिल है।बंद कमरे में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करेंगे । विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों के काट निकाले जाएंगे। कार्यालय में जिस कमरे में यह बैठक आयोजित है वहां से एक तस्वीर भी सामने आई है , जिसमें मुख्य कुर्सी पर प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया बैठे हैं, पुनिया की दाहिनी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बाएं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव बैठे हैं।इस बैठक में आदिवासी आरक्षण, धान खरीदी जैसे प्रदेश के बड़े सियासी मुद्दों के अलावा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से प्रदेश कांग्रेस को दी गई कार्यक्रमों की जिम्मेदारी पर भी चर्चा होगी।ये सदस्य हैं कमेटी मेंछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लिए बनी पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर कमेटी) में मुख्यमंत्री बघेल के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव डहरिया और अमरजीत भगत, विधायक सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू, चंदन यादव, सप्तगिरि शंकर उलका, समेत कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।क्यों बनी कमेटीकांग्रेस के उदयपुर नवसंकल्प शिविर में यह फैसला हुआ था कि हर प्रदेश इकाई में पीएसी का गठन होगा, जो संबंधित राज्य में राजनीतिक और संगठन से जुड़े विषयों पर निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हाल ही में ये पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बनी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |