बछरावां थाने में उर्दू बाबू ने जमानत के नाम पर महिला से लिये पैसे, SP ने दिये FIR के आदेश

रायबरेली: रायबरेली जिले में बछरावां थाने में तैनात उर्दू बाबू मोहम्मद माजिद द्वारा महिला से रुपए लेने का वीडियो सामने आया है। बाबू मोहम्मद जमानत करवाने के नाम पर 5000 की रिश्वत लेते वीडियो में कैद हुए थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच करवा कर उर्दू बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।पूरा वीडियो बछरावां थाना क्षेत्र के अघोरा का बताया जा रहा है। आरोपी को छुड़वाने के लिए अधौरा निवासी ईश्वर दिन की पत्नी से उर्दू बाबू ने 5000 मांगे थे। जिसपर पैसे देते समय महिला के साथ खड़े युवक ने अपने फोन में वीडियो बना लिया। जिसको आज सुबह करीब 11:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।रायबरेली पुलिस की ओर से जारी आदेश।बोला नोटे चिपकी हुई हैंवायरल वीडियो में बछरावां थाने में नियुक्त उर्दू मोहम्मद नोटों को गिन रहे कह रहे हैं। वह कह रहे हैं कि ये नोट चिपकी हुई फटी हुई, जिसका वीडियो बना रहे युवक ने कहा कि नोट मुड़ी हुई थी।फोटो में पैसे गिन रहा शख्स उर्दू बाबू बताया जा रहा है।SP बोले-आरोपी को भेजा जाएगा जेलपुलिस अधीक्षक ने प्रियदर्शी वीडियो का संज्ञान लेकर जांच करवाई। उन्होंने बताया कि आरोप सत्य पाए जाने पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तत्काल वादी से तहरीर लेकर प्राप्त भ्रष्टाचारी निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।फोटो में महिला उर्दू बाबू को पैसे दिखती नजर आ रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |