मां-बेटे और नाती के साथ की मारपीट, तीनों गंभीर घायल

दतिया: दतिया जिले के सेवड़ा थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव में के खेत में मवेशी चराने से मना करने पर मां-बेटे और नाती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मोहन सिंह की पत्नी लक्ष्न देवी ने अपने ही गांव के प्रिंस यादव सहित चार लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि गुरुवार शाम को ये लोग मेरे खेत में मवेशी चरा रहे थे।मवेशी चराने से मना करने पर सभी लोग मुझे लाठी डंडे से मारने लगे। इस के बाद मेरा बेटा मंगल यादव और नाती उदित बीच बचाओ करने पहुंचे, तो सभी लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। वहीं पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफरइस मारपीट की घटना में मां बेटे को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें सेवड़ा अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। यहां दोनों का उपचार जारी है, मंगल ने बताया कि आरोपियों ने उसकी मां पर कुल्हाड़ी से वार किया है, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं मंगल के पीठ पर गंभीर घाव है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |