पशुपालन मंत्री ने किया गोशाला का भूमिपूजन

बड़वानी: गोमाता हम सबकी माता है, और हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए। गाय जब तक दुधारू होती है तब तक तो पशुपालक उसे पालते है, लेकिन जब वह दूध देना बंद कर देती है तो उसे खुले में छोड़ देते है या कटने के लिए भेज देते है। हमें गोमाता को कटने से बचाना है तथा गोमाता इधर-उधर न घूमे। इसलिए बावनगजा सिद्ध क्षेत्र में गोशाला का निर्माण किया जा रहा है।प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने गुरुवार को बावनगजा में जन सहयोग से बनने वाली गौशाला का भूमिपूजन करते हुए उक्त बाते कही।इस दौरान कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने कहा गौमाता की रक्षा के लिये बनने वाली यह गौशाला जरूर ही अपनी सार्थकता सिद्ध करेगी। जो पशुपालक अपनी गाय को पालना नहीं चाहते वे अपनी गायो को इधर-उधर न छोड़े, बल्कि उन्हें अपने ग्राम या शहर की नजदीकी किसी भी गोशाला में छोड़ दे।भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित जैन मुनि श्री संधान सागर जी ने कहा की इस गांव और गांव वासियों का सौभाग्य है की गोमाता के लिए गोशाला का निर्माण होने जा रहा है, जिसके माध्यम से आप राष्ट्र का निर्माण में सहयोग करेंगे और गौ माता की रक्षा कर सकेंगे।मुनि श्री दुर्लभ सागर जी ने कहा की अपनी चिंता तो सब करते है पर अन्य की चिंता कोई नही करता, जो जीव को और आवारा पशुओं को बचाने की अपेक्षा से यह गौशाला बन रही है, जीव मात्र को बचाने का संकल्प लोगे तो इस गांव और क्षेत्र का बहुत विकास होगा। ब्रह्मचारी अंकुर भैया ने मांगलिक क्रिया करवा के आचार्य श्री विद्यासागर जी के चित्र पर दीपक प्रज्वलित, चित्र अनावरण कर भूमि पूजन करवाया।इस अवसर पर प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके जैन, वन विभाग के एसडीओ केएस मुवेल, ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष शेखर पाटनी, विनोद दोशी, ग्राम के सरपंच दीपक भावरे, चातुर्मास समिति संयोजक, उपाध्यक्ष जितेंद्र गोधा,धर्मेंद्र जैन ट्रस्टी जैन समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |