गांव की महिला से था अवैध संबंध, पत्नी ने विरोध किया तो कर दी हत्या

रायगढ़: रायगढ़ जिले में पराई औरत से संबंध रखने के खिलाफ आवाज उठाने वाली गर्भवती पत्नी का कत्ल उसके पति ने कर दिया। इसके बाद उसने इसे हादसे का रंग देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या का पर्दाफाश हो गया। जिसके बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।धरमजयगढ़ SDOP दीपक मिश्रा ने बताया कि दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला के रहने वाले किशोर पटेल (34 वर्ष) ने अपने ससुराल में पत्नी उर्मिला की मौत की खबर दी। उसने कहा कि, उर्मिला पटेल (30 वर्ष) की मौत सीढ़ियों से गिरकर हो गई है। उर्मिला को 9 माह का गर्भ था और उसकी डिलीवरी इसी महीने में होनी थी। मायके वाले खबर मिलते ही बेटी के घर पहुंचे। तुरंत पुलिस को भी सूचना दी गई।आरोपी पति किशोर पटेल पुलिस की गिरफ्त में।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जब रिपोर्ट आई, तो पता चला कि उर्मिला की मौत गला घोंटने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध था। जिसका पता पत्नी को चल गया था। वो बार-बार उस महिला से संबंध तोड़ने के लिए कहती थी। इसलिए उसने पूरी प्लानिंग के साथ अपनी पत्नी की हत्या कर दी।लैलूंगा थाना क्षेत्र की घटना।आरोपी पति ने बताया कि पहले तो उसने पत्नी का गला घोंटा और इसके बाद उसे सीढ़ी से धक्का दे दिया। इसके बाद हर जगह हल्ला फैला दिया कि उसकी पत्नी की मौत सीढ़ी से गिरकर हो गई है। आरोपी के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बनेकेला के किशोर और लैलूंगा की उर्मिला का 2010 में प्रेम विवाह हुआ था। दोनों को 8 साल का एक बेटा है और वो दूसरी बार मां बनने जा रही थी, लेकिन पति ने अपनी पत्नी के साथ-साथ अजन्मे बच्चे की भी जान ले ली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल की आधिकारिक यात्रा संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |