लोगों ने पीएम, सीएम व अफसरों को लिखा पत्र

सिवनी: सिवनी जिले के लोगों ने आदिवासी बाहुल्य विकासखंड घंसौर के सरकारी अस्पताल में ओटी और ब्लड बैंक स्थापित करने की मांग की है। इसके साथ ही डॉक्टर की संख्या में वृद्धि करने की मांग की गई है। लोगों ने कहा कि इन व्यवस्थाओं के चलते सुदूर अंचल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों बीमारों को स्वास्थ्य का समुचित लाभ मिलेगा।सिवनी जिला मुख्यालय से 154 किलोमीटर सुदुर नर्मदांचल झिंझरई निवासी नारायण बैजनाथ सिंह सहित लोगों ने कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, कमिश्नर बी चंद्र शेखर जबलपुर, विधायक योगेंद्र सिंह,संसद और केंद्रीय स्पात ओर ग्रामीण राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, स्वास्थ्य मंत्री भोपाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार, प्रधानमंत्री, भारत सरकार को पत्र भेज कर मांग की है।77 पंचायतों से आते हैं मरीजग्रामीणों ने बताया कि घँसौर आदिवासी विकासखण्ड है। और 77 पंचायत है। आदिवासी अंचल की 77 पंचायतों से जिला अस्पताल भौगोलिक दृष्टि से 170 से 180 किलोमीटर है। इसे देखते हुए घंसौर में इलाज मिल सके के मद्देनजर 2002-2003 में 100 बिस्तर का अस्पताल खोला गया। परंतु पर्याप्त डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं की गई। घंसौर में ऑपरेशन थियेटर और ब्लड बैंक खोला जाए।स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डॉक्टरों की मांगअस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक, शिशु रोग चिकित्सक, हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ओर शल्यक्रिया विशेषज्ञ चिकित्सक तत्काल पदस्थ करते हुए घंसौर अस्पताल में पदस्थ किया जाए। केदारपुर अस्पताल में एक चिकित्सक पदस्थ करने की भी मांग की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |