लापरवाही करने वाले गेटमैन को किया गया निलंबित, लाल झंडी लगाकर सो गया था ड्राइवर

महोबा: रेलवे क्रासिंग में गेटमैन पटरियों के बीच में लाल झंडा लगा कर गेटबंद कर ड्यूटी के दौरान सो गया था। उसी समय प्रयागराज से झांसी जाने वाली यात्री ट्रेन उसी क्रासिंग से गुजर रही थी। दूर से ही इंजन के ड्राइवर की नजर लाल झंडे पर पड़ गई। उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक कर बड़े हादसे को टाल दिया। इतना ही नही ट्रेन के इंजन ड्राइवर और स्टाफ में क्रासिंग में जा कर सो रहे गेट मैन को जगा कर गेट खुलवाया तब ट्रेन झांसी के लिए रवाना हो सकी है। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया है। इस लापरवाही के लिए गेटमैन को निलंबित कर दिया गया है।इंजीनियर बोले, मामले की जांच चल रहीरेलवे क्रासिंग में लाल झंडा लगा हुआ है। प्रयागराज से झांसी जा रही यात्री ट्रेन बीच रास्ते पटरियों में खड़ी कर दी गई है। अचानक से इंजन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक कर बड़े हादसे को बचा लिया था । गेट मैन की इस घोर लापरवाही के चलते उसे निलंबित कर दिया गया है । रेलवे के इंजीनियर ने गोल मोल जबाब देते हुए बताया कि ये लापरवाही है जिसको लेकर गेटमैन को निलंबित कर दिया गया और मामले की जांच भी की जा रही है।बुधवार दोपहर करीब दो बजे प्रयागराज से झांसी जा रही यात्री ट्रेन महोबा जिले में झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन स्थित गेट नंबर 418 लाड़पुर से गुजर रही थी। तभी लाडपुर रेलवे क्रासिंग का गेटमैन धर्मवीर रेलवे फाटक बंद कर रेलवे लाइन में लाल झंडा बंद कर सो गया था। तेज गति से जा रही ट्रेन के ड्राइवर की निगाह अचानक रेल पटरियों के बीच लगी लाल झंडी में पड़ी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक कर बड़े हादसे को बचा कर ट्रेन यात्रियों की जान बचा ली है।दो बजे के आसपास गुजर रही थी ट्रेनदरअसल, ट्रेन के गुजरने के समय लापरवाह गेटमैन लाल झंडी लगाकर गेट बंद कर आराम से सो रहा था, जबकि तभी पैसेंजर ट्रेन के गुजरने का वक्त था लेकिन इसकी चिंता किए बगैर लापरवाही सामने आई है। इंजन ड्राइवर की सूझबूझ इस दौरान देखने को मिली जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि समय तकरीबन 2:00 बजे प्रयागराज से झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जब कुलपहाड़ स्टेशन के लाड़पुर स्थित गेट नंबर 418 के पास पहुंची तो वहां तैनात गेटमैन धरमवीर लापरवाही करते हुए सो रहा था जबकि ट्रेन के गुजरने का समय हो चुका था। लेकिन बावजूद उसके उसे इसकी कोई चिंता नहीं थी।पूरे मामले में रेलवे कर रहा जांचप्रयागराज से चल कर झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के इंजन ड्राइवर ने जब लाल झंडी और गेट बंद देखा तो तत्काल कई बार हॉर्न बजाये मगर गेट खुलता न देख उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को वहीं रोक दिया। इसके बाद ट्रेन से उतरा स्टाफ ने मौके पर जाकर देखा तो ड्यूटी में तैनात गेटमैन धरमवीर सो रहा था। लापरवाह गेटमैन की सूचना कंट्रोल मैसेज के अधिकारियों को भेजी गई। इंजन ड्राइवर और गार्ड की सूचना मिलते ही तत्काल अधिकारी हरकत में आ गए। पूरे मामले को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने मौके का निरीक्षण भी किया है। लापरवाह गेटमैन को लेकर सहायक मंडल इंजीनियर देवेंद्र कुमार बताते हैं कि गेटमैन को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |