इस्माइल श्रॉफ का 62 साल की उम्र में निधन

जाने मानें फिल्ममेकर इस्माइल श्रॉफ का 62 साल की उम्र में बुधवार देर रात निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। फिल्ममेकर के निधन पर बॉलीवुड गमगीन है। कई एक्टर्स ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। बता दें फिल्ममेकर इस्माइल श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर में ‘बुलंदी’, ‘थोड़ी सी बेवफाई’, ‘सुर्या’ और ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ जैसी हिट फिल्में दी।

गोविंदा को इंडस्ट्री में ब्रेक देने वाले इस्माइल श्रॉफ ही थे। गोविंदा की डेब्यू फिल्म Love 86 को इस्माइल श्रॉफ ने ही डायरेक्ट किया था।  फिल्ममेकर के निधन से आहत गोविंदा ने कहा, ‘मैं बहुत दुखी हूं, मेरा करियर उनकी फिल्म से ही शुरू हुआ। उपरवाला उन्हें जन्नत नसीब करे। उनकी आत्मा को शांति मिले, उन्होंने ना सिर्फ मुझे काम दिया बल्कि मुझ पर भरोसा भी किया। वह मेरी जिंदगी के पहले शख्स थे जिन्होंने कहा कि गोविंदा सिनेमा को समझते हैं। मुझे गोविंदा से गोविंदा बनाने में उनका अहम रोल रहा।’

एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने पद्मिनी कोल्हापुरे की हिट फिल्म ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ में अहम किरदार अदा किया था। फिल्ममेकर के निधन पर पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि ये इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। एक्ट्रेस ने बताया कि वे एक संवेदनशील फिल्मकार थे। उन्होंने कहा, इस्माइल काम को लेकर काफी सख्त थे लेकिन उनका चेहरा हमेश मुस्कुराता रहता था। वे जो चाहते थे उसे हर हाल में पूरा करते थे। पद्मिनी कोल्हापुरे के अलावा फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने भी इस्माइल श्राफ के निधन पर दुख जाहिर किया है। इसके अलावा गीतकार समीर ने इस बात की जानकारी दी कि इस्माइल लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |