कार्यशाला में रजूर के किसान ने जैविक खेती के गुर सीखाए

खरगोन: सीएम ने वर्चुअली संबोधित किया, गोवर्धन पूजा को पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती के रूप में मनाया गोवर्धन पूजा को पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती के रूप में मनाया गया। बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला को वर्चुअली रूप में कलेक्टर वीसी कक्ष व जनपद स्तर पर भी इन कार्यक्रम को जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भी सहभागिता की है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय जैविक खेती का है। हर गांव में किसान खेती को अपनाएं।कार्यक्रम मंे जिले के किसानों ने अपने अनुभव व खेती से लाभ की जानकारियां दी। वीसी में जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा भी शामिल हुई। खरगोन जनपद में रजूर गांव के रामचंद्र पाटीदार अपनी भूमि की 10 वर्ष पूर्व उर्वरा शक्ति क्षीण हो जाने के बाद निराश हो चुका था। लेकिन साहस, सोच और मिट्टी में जीवांश के प्रबंधन से भूमि की उर्वरा शक्ति पुनः प्राप्त कर ली है। अब रामचंद्र पाटीदार अमरूद की खेती से लाखों की उपज कर अलावा अदरक की खेती भी कर रहा है। यह सब उसके लिए इतना आसान नही था।रामचंद्र ने बताया कि खेती से वह केवल अनाज या फल सब्जी ही ले जाते हैं। बाकी फसल से निकला अन्य भाग भूमि में ही छोड़ देते हैं। इसके अलावा खेत में से निकले खरपतवार को उखाड़ कर उसकी मेड़ बनाकर खेती में जीवांश या उर्वरा शक्ति लौटाने पर हमेशा विचार करते हैं। साथ ही वे रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग बिल्कुल छोड़ चुके हैं। रामचंद्र ने बताया कि मिट्टी में जीवांश की उपलब्धता के लिए वह न केवल वेस्टडिकम्पोजर, गोकृपा अमृतं, जीवामृत, बीजामृत बल्कि इन सब से अलग खेत से केवल अनाज या फल ले जाने का काम करते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |