जमीन के टुकड़े के लिए अपनो ने ही किया जान लेने का प्रयास, हालत नाजुक

ग्वालियर:ट्रॉमा सेंटर में घायल दिग्विजय का इलाज कराने परिजन हस्तिनापुर के जखारा गांव की घटनाइंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई पर उसके ही चाचा व चचेरे भाइयों ने जानलेवा हमला किया है। हमला जमीन के एक टुकड़े के लिए किया गया है। हमलावरो ने पहले कुल्हाड़ी से वार किया फिर उसे गोली मार दी। गोली सीने पर लगी है। घटना हस्तिनापुर के जखारा गांव की है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।जहां घायल की हालात नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद रेसलर रानी राणा भी अस्पताल पहुंच गई हैं। उनका कहना है कि पूरा देश उसे और उसके खेल को चाहता है, लेकिन घर के ही लोग जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं।ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना स्थित जखारा गांव निवासी रानी राणा इंटरनेशनल रेसलर हैं। उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। स्टेशन के कई वर्ग के अलावा वह इंटरनेशनल लेबल पर इंडिया का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। वह अपने परिवार के साथ जखारा गांव में रहती है। मंगलवार देर शाम रानी का भाई दिग्विजय सिंह राणा, पिता सुरेन्द्र राणा व मां खेत पर कुछ काम करा रहे थे। इस जमीन को लेकर उनका अपने चाचा बच्चू सिंह राणा, चचेरे भाई बंटी, शेरा, बल्लू व अन्य से विवाद चल रहा था। जब वह खेत पर पहुंचे तो यह सभी वहां गए। पहले काम करने के लिए मना किया और जमीन खाली करने के लिए कहा, लेकिन जब रानी के भाई ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आए। हमलावरांे ने दिग्विजय व उसके पिता सुरेन्द्र पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जब वह कुल्हाड़ी से बच गए तो किसी ने फायरिंग कर दी। एक गोली दिग्विजय के सीने पर आकर लगी है। इसके बाद हमलावर रिवाल्वर व राइफल लहराते हुए फरार हो गए।ICU में भर्ती घायल- घटना का पता चलते ही हस्तिनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल घायल को निजी वाहन मंे डालकर शहर के जेएएच स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।रेसलर बोली वो हमार जमीन भी हड़पना चाहते हैं- घटना के इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा ने आरोप लगाया है कि हमलावर उसके ही रिश्तेदार हैं। वह भाई और पिता की हत्या के इरादे से ही आए थे। उनका यह भी कहना है कि आरोपी उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। इसलिए वह हमें परेशान कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |