पंचायत में लोगों को जमीन घेरने के लिए उकसाया; कहा-​​​​​​​ पुलिस की गाड़ियों से ना डरें

डबरा: अपने अजीबो-गरीब बयानों के लिए चर्चित पूर्व मंत्री व भाजपा नेता इमरती देवी सुमन का एक और बयान सामने आया है। इसमें वह मंच से लोगों को सरकारी जमीन घेरने के लिए उकसा रही हैं। पूर्व मंत्री कह रही हैं कि जिस जमीन पर बाबा साहब की मूर्ति लग गई, वह हमारी है। आपको पुलिस की गाड़ियों से डरने की जरूरत नहीं है। इमरती देवी भितरवार के गोहिंदा में 96 गांव के जाटव समाज की बैठक को संबोधित कर रही थी।सभा में पूर्व मंत्री और लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने कहा कि सहराई में मैंने खुद जमीन घेरी है। यहां मैने खुद सामने खड़े होकर बाबा साहब की मूर्ति लगवाई और 41 लाख रुपए के काम करवाए हैं। बिलौआ में खाली जमीन डली ली थी, लोगों ने पूछा क्या करें, हमने कहा कि वह जमीन अपनी है, पैसे पकड़ो बाबा साहब की मूर्ति लाओ और रख दो, अब वहां पर सामुदायिक केंद्र भी बन गया है।अपने मारे भागते हैं पुलिस वालेपूर्व मंत्री ने पंचायत में मौजूद लोगों से कहा कि आप सभी लोग बड़ी हिम्मत और ताकत से लड़ो, पुलिस की गाड़ियों से मत डरना, यह तो अपने मारे भागते हैं, यह सुन भी रहे हैं, इनकी एक मुट्ठी है, अपनी तो कई मुट्ठियां हैं। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले मुझे मारने के लिए लोग घूम रहे थे। अगर मैं मर जाती, तो 15 दिन तक पेपर में छपती। वैसे मरूंगी तो एक दिन छापूंगी। ​​​​​​​इमरती देवी के इन बयानों के बाद नारेबाजी तो जमकर हुई। लोगों ने जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है नारा लगाकर मंत्री की बात का समर्थन किया। इस सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह राठौर सहित जाटव समाज के पदाधिकारी व भाजपा नेता मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |