खरगोन में दुर्घटनाग्रस्त टैंकर में अचानक लगी आग, इसे देखने पहुंची एक युवती की मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें एक युवती की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घटना सुबह सात बजे बिस्टान थाना इलाके के अंजनगांव की है, यहां से पेट्रोल और डीजल से भरा एक टैंकर सड़क के किनारे पलट गया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तभी टैंकर में आग लग गई और उसके आसपास खड़े लोग झुलस गए, इसके करीब खड़ी 19 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को खरगोन के अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से झुलसे 17 लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि टैंकर पलटने के बाद ग्रामीण उसमें से रिस रहा पेट्रोल लेने पहुंचे थे। खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता घायलों के इलाज की है। घटना में एक युवती की मौत की बात सामने आ रही है। अंजनगांव के सरपंच सरपंच डा. उमराव ने बताया पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर खरगोन की ओर झिरन्या जा रहा था। झिरन्या रोड पर अंजनगांव के पास मोड पर यह असंतुलित होकर पलट गया। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी। तभी टैंकर में शार्ट सर्किट हुआ और अचानक धमाका हुआ। टैंकर के चालक और सहचालक मौके से पहले ही भाग चुके थे। टैंकर के पास खड़ी गांव के गोरेलाल के 19 वर्षीय युवती रंगु धमाके में जल गई और अन्य लोग भी बुरी तरह झुलस गए। मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य दमकल पहुंचे तब तक टैंकर खाक हो चुका था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |